फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris jordan and sam billings helps england to all west indies on just 45 runs in 2nd T20

WIvENG: बिलिंग्स-जॉर्डन के धमाके से ढेर वेस्टइंडीज, सिर्फ 45 रन पर हुई ऑलआउट

Sat, 09 Mar 2019 10:44 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
chris jordan and sam billings helps england to all west indies on just 45 runs in 2nd T20
chris jordan

इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 137 रन से करारी शिकस्त दी। वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 183 रन का लक्ष्य कैरेबियाई टीम के सामने रखा, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महर 45 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन


इंग्लैंड की इस जीत के असली हीरो रहे सैम बिलिंग्स और उसके बाद तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन। बल्लेबाजी में पहले सैम बिलिंग्स ने सिर्फ 47 गेदों में तीन छक्कों और 10 चौकों की मदद से 87 रन जड़ दिए। इसके बाद गेंदबाजी में सिर्फ छह रन देकर चार खिलाड़ियों को ढेर कर दिया।
विज्ञापन


एक समय इस मैच में इंग्लैंड ने सिर्फ 32 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन जो रूट एक छोर पर टिके रहे और 40 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपनी टीम को किसी तरह वापस ट्रैक पर लाकर रख दिया। इस बीच हेल्स (8 रन), बेरिस्टो (12 रन), कप्तान इयोन मॉर्गन (1 रन) और जो डेनली (2 रन) पवेलियन लौट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैम बिलिंग्स ने पहले 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर कुछ ही समय के बाद पारी को ऐसी रफ्तार दी कि देखते-देखते हुए उन्होंने 47 गेंदों पर 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को आते ही विली ने दो झटके दे दिए।


इसके बाद क्रिस जॉर्डन ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से हेटमायर और ब्रेथवेट ही अपने स्कोर को दोहरे अंकों (10-10 रन) में तब्दील कर सके। वेस्टइंडीज 11.5 ओवर में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 45 रन पर सिमट गई। जॉर्डन के अलावा आदिल राशदि ने 12 रन देकर 2 विकेट, लियम प्लंकेट ने 8 रन देकर 2 विकेट और डेविड विली ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed