{"_id":"5c04df3ebdec22419820b1bb","slug":"chris-gayle-wins-in-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूनिवर्स बॉस' गेल की हुई जीत, मानहानि के मामले पर मिलेगी इतनी मोटी रकम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'यूनिवर्स बॉस' गेल की हुई जीत, मानहानि के मामले पर मिलेगी इतनी मोटी रकम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया, जिसने दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाए थे।
विज्ञापन
फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था।
विज्ञापन
गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिये यह सब किया है। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं।
विज्ञापन