{"_id":"59f714bb4f1c1bf2538b99b4","slug":"chris-gayle-wins-court-case-against-a-media-group-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में जीता मानहानि का मुकदमा, जानिए पूरा केस ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में जीता मानहानि का मुकदमा, जानिए पूरा केस
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : live in style
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्इंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। गेल ने यह मुकदमा एक मीडिया समूह के खिलाफ दायर किया था। मीडिया कंपनी ने गेल पर आरोप लगाए थे कि 2015 विश्व कप के दौरान गेल ड्रेसिंग रूम में एक महिला के सामने कपड़े उतार रहे थे। उल्लेखनीय है कि 2015 के विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से किया था।
फेयर फैक्स नाम के मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इस तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद गेल ने ऑस्ट्रेलिया के इस मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। गेल को इसी मुकदमें में जीत मिली है।
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। उसने कहा कि फेयर फैक्स गेल के संबंध में छापी गई खबर को प्रमाणित नहीं कर पाया है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह मीडिया समूह ने गेल के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। गेल ने कोर्ट में फेयर फैक्स के आरोपों से इनकार किया था।