{"_id":"5d1359058ebc3e3cf31755da","slug":"chris-gayle-to-retire-from-international-cricket-after-home-test-series-against-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल ने किया संन्यास का एलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल ने किया संन्यास का एलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगे अपना आखिरी मैच!
Thu, 27 Jun 2019 04:40 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 27 Jun 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल अगस्त-सितंबर में भारत के खलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। गेल ने पिछले महीने ने कहा था कि मौजूदा विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे, लेकिन यहां भारत के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बात करते हुए बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने मन बदल लिया है।
विज्ञापन
गेल ने कहा, 'अभी यह खत्म नहीं हुआ है। अभी मुझे कुछ और मैच खेलने हैं। शायद एक सीरीज और खेल सकता हूं। कौन जानता है, क्या पता ऐसा हो जाए। मेरी योजना विश्व कप के बाद की थी। मैं भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेल सकता हूं और शायद मैं निश्चित रूप से भारत के खिलाफ वनडे भी खेलूंगा। मैं टी-20 नहीं खेलूंगा। विश्व कप के बाद मेरी यही योजना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के मीडिया मैनेजर फिलिप स्पूनर ने बाद में पुष्टि की कि गेल राष्ट्रीय टीम के लिए अंतिम सीरीज भारत के खिलाफ खेलेंगे। स्पूनर ने कहा, 'हां, क्रिस अपनी अंतिम सीरीज भारत के खिलाफ खेलेंगे।' भारत के वेस्ट इंडीज दौरे में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।
टी-20 अंतरराष्टीय मैचों में भारत दौरे की शुरुआत तीन अगस्त से करेगा, जिसके बाद वनडे आठ अगस्त से और फिर टेस्ट मैच 22 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाएंगे। गेल 103 टेस्ट मैचों में 42.19 के औसत से 7215 रन जबकि 294 वनडे में 10345 रन बना चुके हैं। टी-20 में उन्होंने 58 मैच खेलकर 1627 रन बनाए हैं।
बता दें कि 16 मार्च 2000 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले गेल ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टेस्ट साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 333 का है।
इसके अलावा आईपीएल में भी गेल का शानदार प्रदर्शन रहा है। वह किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य खिलाड़ी हैं। उनके नाम आईपीएल सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
बता दें कि 16 मार्च 2000 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले गेल ने वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी टेस्ट साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 333 का है।
इसके अलावा आईपीएल में भी गेल का शानदार प्रदर्शन रहा है। वह किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य खिलाड़ी हैं। उनके नाम आईपीएल सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।