फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chris Gayle says test cricket teaches us to live life, this is ultimate format

इस साल निजी कारणों से CPL नहीं खेलेंगे क्रिस गेल, टेस्ट क्रिकेट को बताया बेस्ट

Tue, 23 Jun 2020 08:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Jun 2020 08:54 PM IST
सार

गेल ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले, लेकिन 2014 के बाद उन्होंने लंबे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
Chris Gayle says test cricket teaches us to live life, this is ultimate format
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सीमित ओवरों की क्रिकेट में विशेष छाप छोड़ने वाले क्रिस गेल ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट से अधिक चुनौतीपूर्ण कुछ भी नहीं है। यह ऐसा फॉर्मेट है, जिससे आपको जिंदगी की जटिलताओं को समझने में मदद मिलती है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के ऑनलाइन कार्यक्रम 'ओपन नेट्स' में मयंक अग्रवाल से बात करते हुए गेल ने कहा कि टेस्ट से मिले अनुभव के आगे बाकी चीजें फीकी हैं।

विज्ञापन


छह साल से नहीं खेला टेस्ट मैच
गेल ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले, लेकिन 2014 के बाद उन्होंने लंबे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है। गेल ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ है। टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए आपको यह सीखने का भी अवसर मिलता है कि जिंदगी कैसी जीनी है क्योंकि पांचदिवसीय क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है। यह आपकी कई तरह से परीक्षा लेता है। यह आपकी कई बार परीक्षा लेता है। यह सुनिश्चित करता है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें अनुशासित बने रहो।'
विज्ञापन


जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है टेस्ट क्रिकेट
गेल पर हमेशा छोटे प्रारूपों पर ध्यान देने का आरोप लगता रहा, लेकिन इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने युवाओं को टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी, लेकिन साथ ही कहा कि इसमें इतना अधिक मगन नहीं होना है कि उन्हें इससे इतर जिंदगी कुछ न लगे। 40 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा, 'यह आपको मुश्किल परिस्थितियों से वापसी करना भी सिखाता है। टेस्ट क्रिकेट से आपको अपने कौशल और मानसिक मजबूती का आकलन करने का मौका मिलता है। समर्पित भाव से इसे खेलो और जो भी कर रहे हो उसका आनंद लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त से 10 सितंबर तक होगा CPL
क्रिस गेल ने खिलाड़ियों का ड्राफ्ट होने से एक दिन पहले निजी कारणों का हवाला देकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग से भी नाम वापस ले लिया। सरकार की मंजूरी मिलने पर लीग त्रिनिदाद और टोबैगो में 18 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जानी थी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, ‘गेल ने अपने ईमेल में लिखा है कि लॉकडाउन के कारण वह अपने परिवार और बच्चों से नहीं मिल सका जो सेंट किट्स में है और वह जमैका में था । उन्होंने कहा है कि अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये उन्हें ब्रेक चाहिए।’ गेल का करार सेंट लूसिया जाउक्स के साथ था। गेल वेस्टइंडीज के लिए 103 टेस्ट और 301 वन-डे खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed