{"_id":"035e4b8c-2c34-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chris-gayle-ready-for-test-cricket-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश का खेल बिगाड़ेंगे क्रिस गेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश का खेल बिगाड़ेंगे क्रिस गेल
ढाका/एजेंसी
Updated Mon, 12 Nov 2012 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट इंडीज के ओपनर और तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का कहना है कि वह आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को उसकी घरेलू जमीन पर कड़ी चुनौती देने को तैयार हैं।
बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो टेस्ट मेचों की सीरीज खेली जानी है। वर्ष 1975 और 1979 में वर्ल्ड कप विजेता रही वेस्ट इंडीज टीम को लंबे अर्से बाद श्रीलंका में इस वर्ष टी-20 खिताब अपने नाम करने का मौका मिला है।
बकौल गेल, ‘मैं टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। हमारे लिए यह अहम जीत है। वेस्ट इंडीज में क्रिकेट पटरी पर लौट रही है। अब क्रिकेट के सबसे लंबे और पारंपरिक प्रारूप में उम्दा प्रदर्शन करना हमारे लिए अहम है। टेस्ट सीरीज हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैं काफी समय से सीमित ओवर मैचों में खेल रहा हूं। ऐसे में टेस्ट में खेलना मेरे लिए चुनौती भरा होगा।’