फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle level yuvraj singh's odi record

एक यॉर्क गेंद ने गेल को युवी के रिकॉर्ड तोड़ने से रोक दिया

Tue, 19 Jan 2016 01:16 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
chris gayle level yuvraj singh's odi record

वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल जब फॉर्म में होते हैं तो कोई गेंदबाज और गेंद उन्हें नहीं रोक पाती। लेकिन सोमवार शाम हुए एक मैच में क्रिस गेल को एक यॉर्क गेंद ने इतिहास रचने से रोक दिया, हालांकि फिर भी उनकी पारी ने युवराज के 6 छक्कों वाली पारी के बराबर कर दिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग के एक मैच में गेल ने 12 गेंदों में 50 रन ठोंककर युवी के टी-20 रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 19 सितंबर 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। यही नहीं उन्होंने स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन


सोमवार को भी ठीक ऐसा ही हुआ। गेल ने अद्भुत कारनामा किया लेकिन एक यॉर्क गेंद ने उन्हें युवराज का रिकॉर्ड भेदने से रोक दिया। हुआ यूं कि मेलबर्न रेनेगेडस के लिए खेलते हुए गेल 10 गेंदों पर 44 रन बनाकर क्रीज पर थे। विपक्षी गेंदबाज ने उन्हें यॉर्क गेंद फेंकी और वह मिस हो गई। हालांकि अगली गेंद को बाउंड्री पार कर गेल ने अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर भी नहीं मिली टीम को जीत

chris gayle level yuvraj singh's odi record

सोमवार को बिग बैश लीग के लिए खेलते हुए मेलबर्न रेगेडस के क्रिकेटर क्रिस गेल ने 1 गेंदों में आतिशी 56 रनों की पारी खेली। अपनी धुआंधार पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 329.41 का था। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम 27 रन से मैच हार गई।

गेल के नाम टी-20 में सबसे तेज शतक और वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड है। आईपीएल में 2013 में जमैका के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स की ओर से 30 गेंदों पर शतक लगाया था। पिछले साल विश्व कप में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed