{"_id":"59c6c1874f1c1b28688b62ff","slug":"chris-gayle-fit-to-play-for-west-indies-in-third-odi-against-england-at-bristol","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलेंगे क्रिस गेल, हुए फिट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में खेलेंगे क्रिस गेल, हुए फिट
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : getty
विंडीज ओपनर क्रिस गेल इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले तीसरे वनडे के लिए फिट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को नाटिंघम में दूसरे वनडे में टॉस से पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस मैच में बारिश के कारण केवल 2.2 ओवरों का ही खेल हो पाया था। मैच बेनतीजा रहा था।
पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि वह मैदान में उतरेंगे। हमें उम्मीद है कि वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह खेलने के लिए बेताब हैं। जमैका के बाएं हाथ के ओपनर ने 265 वनडे में नौ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें 22 शतक शामिल हैं।