फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chris gayle and virat kohli made a record

RR के खिलाफ नाकाम रहे कोहली-गेल ने रचा इतिहास

Fri, 22 May 2015 08:53 PM IST
Updated Fri, 22 May 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
chris gayle and virat kohli made a record

राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरे आरसीबी के ओपनर्स विराट कोहली और क्रिस गेल इस मैच में खास कमाल नहीं कर पाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 41 रन की साझेदारी रही।

विज्ञापन


पहले 27 रन पर गेल आउट हुए, फिर 12 रन बनाकर कोहली निपटे। हालांकि इतनी कम साझेदारी के बावजूद दोनों ने टी-20 में एक रिकॉर्ड बनाया है। दोनों के बीच टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा 2314 रनों की साझेदारी हुई है।
विज्ञापन


कोहली और गेल के अलावा इस मैच में और भी कई रिकॉर्ड बने। इन रिकॉर्ड में एबी डीविलियर्स और दिनेश कार्तिक भी शामिल है।

एबी का शानदार तो कार्तिक का शर्मनाक रिकॉर्ड

chris gayle and virat kohli made a record

राजस्‍थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार को दूसरे प्लेऑफ मुकाबले में 66 रनों की शानदार पारी के साथ एबी इस आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है।

इसके अलावा राजस्‍थान के ‌खिलाफ 4 छक्के लगाकर एबी आईपीएल के सभी सीजन में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पांचवें विदेशी बल्लेबाज बन गए है।

दूसरी ओर आरसीबी के ही एक अन्य बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना है। उन्होंने इस सीजन में 11.30 के औसत से 15 मैचों की 10 पारियों में 113 रन बनाए। जो आईपीएल के सभी सीजन में टॉप 7 बल्लेबाजों में से सबसे खराब प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed