{"_id":"6048d6228ebc3e591150257d","slug":"chinese-smartphone-company-vivo-back-as-ipl-title-sponsor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी कंपनी वीवो को आईपीएल शुरू होने का इंतजार, टाइटल स्पॉन्सर के रूप में हुई वापसी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चीनी कंपनी वीवो को आईपीएल शुरू होने का इंतजार, टाइटल स्पॉन्सर के रूप में हुई वापसी!
Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
सार
- आईपीएल में चीनी कंपनी वीवो की वापसी, फिर बनी टाइटल स्पॉन्सर!
- बीसीसीआई ने 2020 में डील को कर दिया था निलंबित
- पांच साल के लिए 440 करोड़ रुपये का था सालाना करार
- 'ड्रीम 11' को मिली थी आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप
विज्ञापन
आईपीएल 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में एक बार फिर चीनी कंपनी वीवो की वापसी हुई है। इस बात की जानकारी वीवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड रणनीति) निपुन मार्या ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने कहा, 'विवो आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में वापस आ गया है और यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक और रोमांचक है क्योंकि आईपीएल भारत में सबसे बड़ी संपत्ति है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'आईपीएल खेल और मनोरंजन का एक आदर्श समागम है, इसलिए हम नौ अप्रैल को आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।' मार्या ने आगे कहा, 'हमारा पुराना अनुबंध जैसा है वैसा ही है और हम अनुबंध पर पहले से लागू सभी नियमों और शर्तों पर कायम हैं। बता दें कि वीवी को 13वें सीजन से हटाए जाने के बाद 'ड्रीम 11' को आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी। ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 लिए स्पॉन्सरशिप अधिकार खरीदे थे।
विज्ञापन
वीवो ने पांच साल के करार के लिए 440 करोड़ रुपये सालाना का करार किया था। दरअसल, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने डील को निलंबित कर दिया था। वीवो ने 2190 करोड़ रुपये में 2018 से 2022 तक पांच वर्षों के लिए आईपीएल का प्रायोजन अधिकार जीता था। मगर अब यह चीनी कंपनी 2023 तक आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा।
विज्ञापन