फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chinese smartphone company Vivo back as IPL title sponsor

चीनी कंपनी वीवो को आईपीएल शुरू होने का इंतजार, टाइटल स्पॉन्सर के रूप में हुई वापसी!

Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 07:58 PM IST
सार

  • आईपीएल में चीनी कंपनी वीवो की वापसी, फिर बनी टाइटल स्पॉन्सर!
  • बीसीसीआई ने 2020 में डील को कर दिया था निलंबित
  • पांच साल के लिए 440 करोड़ रुपये का था सालाना करार 
  • 'ड्रीम 11' को मिली थी आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप

विज्ञापन
Chinese smartphone company Vivo back as IPL title sponsor
आईपीएल 2021 - फोटो : social media

विस्तार

आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में एक बार फिर चीनी कंपनी वीवो की वापसी हुई है। इस बात की जानकारी वीवो इंडिया के निदेशक (ब्रांड रणनीति) निपुन मार्या ने बुधवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। उन्होंने कहा, 'विवो आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में वापस आ गया है और यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक और रोमांचक है क्योंकि आईपीएल भारत में सबसे बड़ी संपत्ति है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आईपीएल खेल और मनोरंजन का एक आदर्श समागम है, इसलिए हम नौ अप्रैल को आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।' मार्या ने आगे कहा, 'हमारा पुराना अनुबंध जैसा है वैसा ही है और हम अनुबंध पर पहले से लागू सभी नियमों और शर्तों पर कायम हैं। बता दें कि वीवी को 13वें सीजन से हटाए जाने के बाद 'ड्रीम 11' को आईपीएल 2020 की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली थी। ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में आईपीएल 2020 लिए स्पॉन्सरशिप अधिकार खरीदे थे।
विज्ञापन


वीवो ने पांच साल के करार के लिए 440 करोड़ रुपये सालाना का करार किया था। दरअसल, भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने डील को निलंबित कर दिया था। वीवो ने 2190 करोड़ रुपये में 2018 से 2022 तक पांच वर्षों के लिए आईपीएल का प्रायोजन अधिकार जीता था। मगर अब यह चीनी कंपनी 2023 तक आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed