फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chinaman bowler broke 80 years record his Test debut

'चाइनामैन' बॉलर की नायाब शुरुआत, तोड़ा 80 साल का इतिहास

Thu, 28 Jul 2016 10:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
chinaman bowler broke 80 years record his Test debut
- फोटो : Getty

लगातार दूसरे दिन भी बारिश ने अपना रूप दिखाया और खेल का मजा किरकिरा कर दिया, लेकिन जिस तरह से आज (बुधवार) भी विकेट गिरे उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर मैच बिना बारिश के खेला जाता तो दो दिन में मैच का परिणाम आ जाता।

विज्ञापन


पहले दिन 54.2 ओवर का खेल हुआ तो 12 विकेट गिर गए और दूसरे दिन 61.4 ओवर में दोनों टीमों की ओर से 9 विकेट गिरे। यहां बात हो रही है पल्लेकल में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की। दो दिन में 180 ओवर डाले जाने थे लेकिन 116 ओवर ही डाला जा सका जिसमें दोनों टीमों की ओर से 21 विकेट गिर गए।
विज्ञापन


बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 6 रन बना लिए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 203 रन पर सिमट गई थी। श्रीलंका ने पहली पारी में 117 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम ने श्रीलंका से 86 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद श्रीलंका की दूसरी पारी में भी झटका लग गया, उसे अभी और झटका लगता अगर मैच आगे भी होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि श्रीलंका के लिए सब कुछ मैच में बुरा ही रहा। उसके नवोदित चाइनामैन गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 1935-36 में बने एक इतिहास को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही इन 80 सालों में सिर्फ दो ही चाइनामैन गेंदबाज हुए जो अपने शुरुआती टेस्ट मैच की एक पारी में 4-4 विकेट झटक सके।

सिर्फ 6 रन के अंतर से तोड़ दिया 80 साल का इतिहास

chinaman bowler broke 80 years record his Test debut

पहली पारी में अप्रत्याशित रूप से श्रीलंका के 117 रनों पर सिमट जाने के बाद हर कोई यही कयास लगा रहा था कि उसके गेंदबाज अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया को कितने रनों के अंदर रोक पाएंगे। पहले दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शुरुआती 4 ओवर में 2 विकेट झटक लिए थे। इसके बाद 16 ओवर और डाला गया लेकिन बारिश ने खेल में बाधा डाल दी। 

दूसरे दिन श्रीलंका के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदाकन ने अनुभवी फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ के साथ गजब की गेंदबाजी की और कंगारू बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उसके 4 विकेट 70 पर गिर गए थे और लग रहा था कि श्रीलंकाई गेंदबाज आसानी से टीम को समेट लेंगे, लेकिन मिचेल मार्श (31) और एडम वोग्स (47) ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को बढ़त दिला दी।

लेकिन इस जोड़ी को तोड़ने के बाद फिर गेंदबाजों ने लय बना लिया और कंगारू टीम को 203 पर समेट दिया। हेराथ ने 49 रन देकर 4 विकेट लिए तो करियर शुरू कर रहे चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदाकन ने लंच के बाद अपना जलवा दिखाया और 4 विकेट झटक लिए।

इन 4 विकेटों के सहारे संदाकन रिकॉर्डबुक में भी दर्ज हो गए। वह करीब 80 साल बाद अपने करियर के पहले ही मैच की एक पारी में 4 विकेट लेने पहले चाइनामैन गेंदबाज बन गए। संदाकन ने 58 रन देकर 4 विकेट झटके। जबकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिसली ओ'ब्रायन चक फ्लीटवुड-स्मिथ ने यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि संदाकन ने यह रिकॉर्ड चक से छीन लिया और वह भी 6 रन के अंतर से। चाइनामैन गेंदबाज चक ने 64 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

14 साल बाद कंगारू बल्लेबाज इस कदर हुए नाकाम

chinaman bowler broke 80 years record his Test debut
रंगना हेराथ और संदाकन की फिरकी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज नहीं चले और उनकी ओर से एक भी फिफ्टी नहीं लगी। श्रीलंका की धरती पर ऐसा तीसरी बार हुआ है जब कंगारू टीम के शीर्ष क्रम के 7 बल्लेबाजों में से कोई भी 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

इससे पहले कोलंबो में 1992 और 2002-03 के टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हुआ था। इस मैच में कंगारुओं की ओर से एडम वोग्स ने 47 रनों की बड़ी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed