फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chief Minister Omar Abdullah announced cash reward for Jammu and Kashmir team after maiden Ranji Trophy win

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर की टीम के लिए ईनामी राशि का एलान, विजेता टीम को इतने करोड़ रुपये देगी राज्य सरकार

Sat, 28 Feb 2026 04:21 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 28 Feb 2026 04:21 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर टीम के रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर राज्य सरकार ने ईनामी राशि का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Chief Minister Omar Abdullah announced cash reward for Jammu and Kashmir team after maiden Ranji Trophy win
रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत पर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए दो करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसे जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि करार देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गर्व और प्रेरणा से भर दिया है।
विज्ञापन

मैच देखने पहुंचे थे मुख्यमंत्री अब्दुल्ला
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अब्दुल्ला ने कर्नाटक को उसके घरेलू मैदान पर दबदबा कायम करते हुए हराने के बाद खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए दो करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हुबली (कर्नाटक) पहुंचे थे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम करना लगभग तय कर लिया था। अब्दुल्ला ने कहा, खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए हाल ही में अधिसूचित सरकारी नियमों के तहत सरकारी नौकरियों का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज सिन्हा ने भी दी बधाई
टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी बधाई दी है। जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने पोस्ट किया, जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा समय आ गया है। जब मैं हमारी क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी जीतते हुए देख रहा हूं, तो मेरी भावनाएं शब्दों से परे हैं। हर उस खिलाड़ी को जिसने अपनी हिम्मत से इतिहास रचा, उन्हें जम्मू-कश्मीर की तरफ से गर्व से धन्यवाद। आपने इतिहास रच दिया है। 
विज्ञापन

पहली बार टीम बनी चैंपियन
जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया। जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ ये मुकाबला पहली पारी में बढ़त के आधार पर अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल की थी। पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 342 रन बनाए और उसकी कुल बढ़त 633 रनों की हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित करने का फैसला किया। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तान दिन का खेल समाप्त करने पर सहमत हुए और मैच ड्रॉ रहा। इस तरह जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed