फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara will not be able to play the first match for Sussex, know the reason behind it

Cheteshwar Pujara: ससेक्स के लिए पहला मैच नहीं खेल पाएंगे चेतेश्वर पुजारा, जानें इसके पीछे की वजह

Wed, 06 Apr 2022 05:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Apr 2022 05:02 PM IST
सार

पुजारा को हाल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया था। उन्हें ससेक्स के लिए पहले छह काउंटी चैंपियनशिप मैचों में खेलना था। इसके बाद वह सत्र के आखिर में भी रॉयल लंदन कप तथा अतिरिक्त चार दिनी मैचों के लिए इस काउंटी टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara will not be able to play the first match for Sussex, know the reason behind it
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम से बाहर चल रहे टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को वीजा कारणों से ससेक्स की तरफ से पदार्पण करने के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा और वह बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली काउंटी चैंपियनशिप के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


पुजारा को हाल में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट शृंखला के लिए टीम में नहीं चुना गया था। उन्हें ससेक्स के लिए पहले छह काउंटी चैंपियनशिप मैचों में खेलना था। इसके बाद वह सत्र के आखिर में भी रॉयल लंदन कप तथा अतिरिक्त चार दिनी मैचों के लिए इस काउंटी टीम से जुड़ेंगे। क्लब ने बयान में कहा कि वह पुजारा के नियमित संपर्क में है और नाटिंघमशायर के खिलाफ सत्र के पहले मैच में उन्हें उपलब्ध रखने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने बयान में कहा, ‘वर्तमान माहौल में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद मुश्किल है। हमने पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की जिससे वह रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप के अधिक मैचों के लिए वापसी कर सकें और इससे वीजा संबंधी जरूरतें बदल गईं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि पुजारा पिछले सप्ताहांत में टीम से जुड़ जाएंगे लेकिन अब वह इस सप्ताहांत में ही टीम से जुड़ पाएंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ससेक्स को उम्मीद है कि पुजारा डर्बीशायर के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। पुजारा पिछले लंबे समय से बड़ी पारी खेलने के लिए जूझ रहे हैं जिससे उन्हें भारतीय टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के केंद्रीय अनुबंध में भी उनका ‘ग्रेड’ कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed