फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar pujara will not Attend arjun award ceremony due to county cricket

कांउंटी क्रिकेट में व्यस्तता के कारण अर्जुन पुरस्कार समारोह में नहीं आ पाएंगे पुजारा

Mon, 28 Aug 2017 05:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 28 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
 Cheteshwar pujara will not Attend arjun award ceremony due to county cricket
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण कल यहां अर्जुन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। पुजारा और हरमनप्रीत कौर उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2017 के लिये अर्जुन पुरस्कार के लिये चुना गया है।
विज्ञापन


पुजारा ने एक बयान में कहा, ‘‘अर्जुन पुरस्कार के लिये मैं वास्तव में आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दुर्भाग्य से मैं इंग्लैंड में नाटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब के प्रति अपनी वचनबद्धताओं के कारण व्यक्तिगत तौर पर यह पुरस्कार हासिल नहीं कर पाऊंगा। ’’ श्रीलंका के खिलाफ हाल में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 77.25 की औसत से 309 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, ‘‘आज मैं जो कुछ हूं वह खेल के प्रति अपने समर्पण की बदौलत हूं और पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनना सम्मान होता लेकिन इस अद्भुत खेल को खेलने के हर अवसर का फायदा उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। ’’ पुजारा ने अब तक 51 टेस्ट मैचों में 52.65 की औसत से 4107 रन बनाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed