{"_id":"59a40b5f4f1c1b26758b45d1","slug":"cheteshwar-pujara-will-not-attend-arjun-award-ceremony-due-to-county-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांउंटी क्रिकेट में व्यस्तता के कारण अर्जुन पुरस्कार समारोह में नहीं आ पाएंगे पुजारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कांउंटी क्रिकेट में व्यस्तता के कारण अर्जुन पुरस्कार समारोह में नहीं आ पाएंगे पुजारा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 28 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण कल यहां अर्जुन पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। पुजारा और हरमनप्रीत कौर उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2017 के लिये अर्जुन पुरस्कार के लिये चुना गया है।
पुजारा ने एक बयान में कहा, ‘‘अर्जुन पुरस्कार के लिये मैं वास्तव में आभारी हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। दुर्भाग्य से मैं इंग्लैंड में नाटिंघमशर काउंटी क्रिकेट क्लब के प्रति अपनी वचनबद्धताओं के कारण व्यक्तिगत तौर पर यह पुरस्कार हासिल नहीं कर पाऊंगा। ’’ श्रीलंका के खिलाफ हाल में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 77.25 की औसत से 309 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा, ‘‘आज मैं जो कुछ हूं वह खेल के प्रति अपने समर्पण की बदौलत हूं और पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनना सम्मान होता लेकिन इस अद्भुत खेल को खेलने के हर अवसर का फायदा उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। ’’ पुजारा ने अब तक 51 टेस्ट मैचों में 52.65 की औसत से 4107 रन बनाये हैं।