{"_id":"5c32ff49bdec22570f348bad","slug":"cheteshwar-pujara-says-this-is-best-indian-team-i-have-been-part-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं जिन भारतीय टीम का हिस्सा रहा, उनमें से मौजूदा टीम सर्वश्रेष्ठ: चेतेश्वर पुजारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैं जिन भारतीय टीम का हिस्सा रहा, उनमें से मौजूदा टीम सर्वश्रेष्ठ: चेतेश्वर पुजारा
Mon, 07 Jan 2019 12:57 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
pujara virat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने वाली मौजूदा टीम के बारे में कहा कि वह अब तक जितनी भी टीमों का हिस्सा रहे, उसमें से यह सर्वश्रेष्ठ है। पुजारा ने चार मैचों की सीरीज में 74.42 की औसत से 521 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर मैन आफ द सीरीज चुना गया। सिडनी टेस्ट में 193 रन की पारी खेलने के लिए पुजारा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
टीम इंडिया की 2-1 से सीरीज जीत के बाद पुजारा ने कहा, 'यह हम सभी के लिए शानदार एहसास है। हमने विदेश में सीरीज जीतने के लिए कड़ी मेहनत की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना कभी आसान नहीं रहा। मैं जिन भारतीय टीमों का हिस्सा रहा, उसमें से यह सर्वश्रेष्ठ है। मैं अपनी टीम के साथियों को इस विशेष उपलब्धि पर शुभकामनाएं देता हूं।'
विज्ञापन
पुजारा ने फिर गेंदबाजी आक्रमण की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम चार गेंदबाजों के साथ खेले और 20 विकेट लेना आसान नहीं है। इसलिए श्रेय तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को जाता है। यह उल्लेखनीय है।'
विज्ञापन
अपने शानदार फॉर्म के बारे में बात करते हुए सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने कहा, 'मैं अपने योगदान से वास्तव में बहुत खुश हूं। एक बल्लेबाज के रूप में मैंने तेजी और उछाल से सामंजस्य बिठाया। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में खेलने से मुझे अपनी तकनीक में सुधार करने में मदद मिली। मेरे लिहाज से यह सब तैयारियों से जुड़ा है और मैं अच्छी तरह से तैयार था।'
भारतीय बल्लेबाज ने एडिलेड में जमाए शतक को विशेष करार दिया। उन्होंने कहा, एडिलेड में शतक लगाना और फिर 1-0 से बढ़त हासिल करना। हमारा यही लक्ष्य था। भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं स्वदेश में कुछ प्रथम श्रेणी मैचों और आईपीएल के दौरान काउंटी क्रिकेट खेलूंगा। अगली टेस्ट सीरीज छह-सात महीने बाद है और इससे मुझे तैयारियों के लिये कुछ समय मिलेगा। मैं सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलना चाहता हूं पर टेस्ट क्रिकेट मेरी प्राथमिकता है और यह हमेशा रहेगा।'