फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara resumes his practice with Saurashtra team

तीन महीने बाद नेट पर लौटे चेतेश्वर पुजारा, लॉकडाउन को इस मामले में बताया फायदेमंद

Tue, 23 Jun 2020 09:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 23 Jun 2020 09:13 PM IST
सार

पुजारा ने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले तीन महीने से खेल नहीं देखा और अधिकांश समय अपनी बेटी से साथ बिताया।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara resumes his practice with Saurashtra team
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के विशेषज्ञ टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा मध्यक्रम में मानसिक दृढ़ता और डटकर खेलने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कहा कि इन्हीं गुणों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू ‘लॉकडाउन की परेशानियों’ से निपटने में उनकी मदद की। राजकोट के इस क्रिकेटर ने तीन महीने बाद इस सप्ताह नेट पर वापसी की। वह रणजी ट्रोफी में सौराष्ट्र की पहली खिताबी जीत के सूत्रधार थे।
विज्ञापन


पुजारा ने कहा, ‘कभी तो नेट पर लौटना ही था और यह जरूरी है। मैदान पर जाकर ही सूरज की रोशनी में और बाहर के माहौल में खेलने की आदत बनती है। अधिकांश खिलाड़ी लंबे समय से इंडोर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में तो गेंद का अनुभव भर करना है चूंकि अभी क्रिकेट शुरू होने में लंबा समय लगेगा। मुझे नहीं लगता कि अगले दो तीन महीने में कोई सीरीज होगी। इसलिए धीरे धीरे आगे बढना होगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से दृढ होने से ही उन्हें लॉकडाउन में मदद मिली। पुजारा ने कहा, ‘यदि आप मानसिक तौर पर मजबूत हैं तो लंबे ब्रेक में भी असहज नहीं होंगे। टेस्ट मैच ज्यादा नहीं होते तो घरेलू क्रिकेट खेलते रहना होता है। मेरे लिए यह बड़ी बात नहीं थी। मैं तरोताजा होकर नए जोश के साथ खेलूंगा। मेरे लिए मानसिक चुनौती बड़ी बात नहीं है।’ सौराष्ट्र के अपने कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ अपनी अकादमी में अभ्यास करने वाले पुजारा अभी हफ्ते में तीन दिन 20-25 मिनट बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘एक बार बाहर आने के बाद अलग अहसास होता है। यहां वैसा अभ्यास नहीं हो रहा है जैसा टीम के साथ करते हैं लेकिन कम से कम कुछ तो कर रहे हैं। सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास शुरू करना अहम था।’ लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने फिटनेस पर पूरा ध्यान दिया है। लंबे ब्रेक के बावजूद उन्हें कभी लय खोने का अहसास नहीं हुआ।


उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा कभी नहीं लगा क्योंकि मैंने चोट के कारण लंबे ब्रेक के बाद वापसी की है। चोट के बाद वापसी करना तो और कठिन होता है। पहला सप्ताह कठिन है लेकिन उसके बाद सामान्य हो जाएगा क्योंकि अनुभव काफी मायने रखता है और हम लंबे समय से खेल रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed