विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, पुजारा ने शेयर किया VIDEO
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी अनुमति मिल गई है, जिससे मेहमान टीमों को प्रशिक्षण का अवसर मिल सके। पुजारा ने जॉगिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया, जिसमें लिखा था, 'लेट्स गो।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने क्वारंटीन के तीसरे दिन अलग-अलग समय पर जिम और खेल के मुख्य मैदान में दौड़ने की अनुमति मिलने के बाद प्रशिक्षण शुरू किए। सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 'इंस्टाग्राम स्टोरी' पर अपने जॉगिंग (दौड़ने) का एक वीडियो अपलोड किया। इससे यह पता चलता है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी अनुमति मिल गई है, जिससे मेहमान टीमों को प्रशिक्षण का अवसर मिल सके। पुजारा ने जॉगिंग करते हुए वीडियो अपलोड किया, जिसमें लिखा था, 'लेट्स गो।'
दरअसल, खिलाड़ियों को तीसरे दिन अपने कमरे से बाहर आने की इजाजत थी, लेकिन अभी वे एक दूसरे से मिल नहीं सकते है। पुरुष और महिला खिलाड़ी जिम का उपयोग दौड़ने और अन्य शारीरिक प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए अलग-अलग समय पर कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए कौशल प्रशिक्षण कुछ दिनों बाद बगल के अभ्यास मैदान में शुरू होगा। रविवार को कमरे का पृथकवास खत्म होने की संभावना है, जिसके बाद वे छोटे समूहों में अपने जिम सत्र को कर सकते हैं। खिलाड़ियों को व्यायाम के लिए उनके कमरों में बुनियादी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Pujara starts training at the Ageas Bowl 🏃♂️
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) June 5, 2021
(via cheteshwar_pujara/IG) pic.twitter.com/t6N7VaPFQe