{"_id":"62d8e76850b20802316c37b4","slug":"cheteshwar-pujara-hits-third-double-ton-in-ten-innings-for-sussex-first-player-to-do-so-in-118-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"County Cricket: पुजारा ने ससेक्स के लिए 10 पारी में तीन दोहरे शतक लगाए, 118 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
County Cricket: पुजारा ने ससेक्स के लिए 10 पारी में तीन दोहरे शतक लगाए, 118 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी
Thu, 21 Jul 2022 11:13 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:13 AM IST
सार
काउंटी क्रिकेट में बतौर कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने अपने पहले मैच में ही दोहरा शतक लगाया है। वो ससेक्स के लिए 10 पारियों में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन 170 और 109 रन की पारियां भी खेली हैं।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटी क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का शानदार प्रदर्शन जारी है। ससेक्स के लिए इस सत्र में रनों का अंबार लगाने वाले पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में अपने कप्तानी के पहले ही मैच में दोहरा शतक लगा दिया। उनका यह सात काउंटी मैचों में पांचवां शतक है। वह ससेक्स के लिए इस सत्र में 10 पारियों में तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इस सीजन 170 और 109 रन की पारियां भी खेली हैं। वो 118 साल में पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ससेक्स के लिए एक सीजन में तीन दोहरे शतक लगाए हैं।
लॉर्ड्स में डिविजन-2 काउंटी मैच में मिडिलसेक्स के खिलाफ पुजारा ने 403 गेंद में 231 रन बनाए। उन्होंने कुल 21 चौके और तीन छक्के लगाए। पुजारा की इस पारी की बदौलत ससेक्स ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 523 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पुजारा अपनी टीम के लिए आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पुजारा 115 रन पर खेल रहे थे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए टॉम एलसोप (135) के साथ 219 रन की साझेदारी की।
पुजारा ससेक्स के चौथे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर दोहरा शतक लगाया है। उनसे पहले यह कारनामा केएस रंजीत सिंह जी ने किया था। उन्होंने 13 मई 1897 को एमसीसी के खिलाफ 260 रन की पारी खेली थी। हालांकि, फॉलोऑन खेलने के बावजूद एमसीसी यह मैच 46 रन से जीत गया था। पुजारा ने 125 साल बाद ससेक्स के लिए लॉर्ड्स पर दोहरा शतक लगाया है।

ससेक्स के लिए पांच शतक लगा चुके हैं पुजारा
इस सीजन चेतेश्वर पुजारने ससेक्स के लिए पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने सबसे पहले डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाए थे। इसके बाद वर्सेस्टरशायर के खिलाफ 109 रन की पारी खेली। डरहम के खिलाफ 203 रन बनाए और मिडिलसेक्स के खिलाफ नाबाद 170 रन की पारी खेली। अब मिडिलसेक्स के खिलाफ ही पुजारा ने 231 रन बनाए हैं।
पुजारा को टॉम हेंस के चोटिल होने के बाद ससेक्स का अंतरिम कप्तान बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने डरहम के खिलाफ 203 और डर्बीशायर के खिलाफ 201 नाबाद रन बनाए थे। इस मैच में मिडिलसेक्स के लिए उमेश यादव भी खेले लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
काउंटी के दम पर टीम इंडिया में वापसी
खराब फॉर्म के चलते पुजारा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने काउंटी क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट के लिए उनकी टीम में वापसी हुई। इस मैच की पहली पारी में वो कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन दूसरी पारी में उनके बल्ले से शानदार अर्धशतक निकला और वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। हालांकि, भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।