{"_id":"5c6e6148bdec227381666f53","slug":"cheteshwar-pujara-hits-maiden-century-in-syed-mushtaq-ali-t-20-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा का टी-20 में कमाल, महज 61 गेंदों पर जड़ा मेडन शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा का टी-20 में कमाल, महज 61 गेंदों पर जड़ा मेडन शतक
Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट का विशेषज्ञ माना जाता हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने दिखा दिया कि वह हर फॉर्मेट में कमाल कर सकते हैं। इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान गुरुवार को सौराष्ट्र और रेलवे के बीच खेले जा रहे मैच में पुजारा ने ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया।
विज्ञापन
अपनी धीमी पारियों के लिए पहचाने जाने वाले पुजारा ओपनिंग करने उतरे और 61 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में ताबड़तोड़ 14 चौके और 1 छक्का लगाया। यह पुजारा का टी-20 क्रिकेट में मेडन शतक है। इस शतक के साथ ही पुजारा टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सौराष्ट्र के पहले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने ग्रुप-सी के इस मैच में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। पहले पुजारा ने देसाई के साथ मिलकर 85 रन की साझेदारी की और फिर 85 रन पर देसाई के रूप में सौराष्ट्र को पहला झटका लगने के बाद पुजारा ने रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
पुजारा ने रेलवे के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। अपने पहले 50 रन 29 गेंदों में पूरे किए, जबकि अगले 50 रन 32 गेंदों में पूरे किए। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 163 से भी उपर थी।
31 वर्षीय पुजारा ने 68 टेस्ट मैच में 18 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वह अब तक करियर में 5 वन-डे इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए हैं जिनमें कुल 51 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।