फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   cheteshwar pujara can play against sri lanka

तीन भारतीय क्रिकेटर देंगे चेतेश्वर पुजारा को वापसी का मौका!

Wed, 19 Aug 2015 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Aug 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
cheteshwar pujara can play against sri lanka

लगातार खराब फॉर्म से छुटकारा पाने की जद्दोजहद में लगे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की कोलंबो टेस्ट में खेलने की संभावनाएं काफी बढ़ गई है। खुद को साबित करने उनके पास इससे बढ़िया मौका नहीं होगा।

विज्ञापन


इन दिनों टीम इंडिया में अपनी जगह के लिए संघर्ष कर रहे पुजारा जब टीम में आए थे तो उन्हें राहुल द्रविड़ का अक्स कहा जाता था। 2010 में अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फिफ्टी ठोंकी थी।
विज्ञापन


27 टेस्ट मैचों की 48 पारियों में 4 शतक जड़ चुके पुजारा इतने कम समय में एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। लेकिन आगे वह अपने बल्ले की लय को कायम नहीं रख सके, नतीजतन आज टेस्ट टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि उन्हें मौका नहीं मिला। पिछले दिनों चेन्नई में खेले गए ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ गैर-आधिकारिक टेस्ट मैच में उनके पास टीम की बागडोर थी लेकिन वह बल्ले और कप्तानी दोनों में कामयाब नहीं हुए, हां उन्होंने पचासा जरूर लगाया लेकिन उसे लंबी पारी में नहीं बदल सके।

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी उन्हें मौका मिला। यहां भी वह ऐसा कुछ नहीं कर सके कि उन्हें टीम में लिया जाए। कभी टीम इंडिया की नई दीवार कहे जाने वाले पुजारा आज टीम से बाहर हैं, लेकिन अब 3 साथी बल्लेबाज उनकी टीम में वापसी का सहारा बन रहे हैं।

ये हैं वे तीन क्रिकेटर जो देंगे पुजारा को खेलने का 'मौका'

cheteshwar pujara can play against sri lanka

गाले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया बैकफुट पर है और तीन मैचों की सीरीज में वापसी करने को बेताब है। ऐसे में स्वाभाविक है कि कप्तान विराट कोहली कोई भी रिस्क या एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं होंगे। लेकिन इस बार बात कुछ मामला थोड़ा हटकर है। टीम बल्लेबाजों के चोटिल होने से परेशान है। इससे चेतेश्वर पुजारा की टीम में जगह बनाने और मैदान में उतारने की संभावना बढ़ गई है।

टीम के ओपनर और पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले शिखर धवन हाथ में चोट लगाने के बाद शेष दौरे से ही बाहर हो गए हैं। वहीं टीम के पास एक और विशेषज्ञ ओपनर के तौर पर मुरली विजय हैं, लेकिन पहले टेस्ट में अनफिट होने के चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई थी और दूसरे मैच में भी खेलने के बारे में संशय बना हुआ है। हालांकि आज वह टीम के साथ नेट पर अभ्यास करते नजर आए।

इसके अलावा टीम में एक और बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं जो टेस्ट में अपने बल्ले से रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्हें मौका मिला लेकिन वह दोनों पारियों में फेल रहे।

इस तरह से भारत के ‌शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों की अपनी-अपनी समस्याओं से जूझने के कारण पुजारा की वापसी की संभावना बढ़ गई हैं और उन्हें दूसरे मैच में उतरने का मौका मिल सकता है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो उन पर अच्छी पारी खेलने का दबाव निसंदेह होगा, लेकिन टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए एक बड़ी पारी दूसरे टेस्ट में खेलनी ही होगी।

वापसी के लिए टीम इंडिया को चाहिए सिर्फ एक जीत

cheteshwar pujara can play against sri lanka

टीम इंडिया के मैनेजर रवि शास्‍त्री का कहना है कि टीम इंडिया को वापसी के लिए के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। इसके बाद टीम इंडिया फिर अपने लय में लौट आएगी। शास्‍त्री को अभी भी विराट कोहली एंड कंपनी पर पूरा भरोसा है।

इससे पहले टेस्ट में जीत की ओर बढ़ रही टीम इंडिया को हार का धक्का लग चुका है। ऊपर से 'कोढ़ में खाज' यह है कि गाले में शतक लगाने वाले शिखर धवन चोटिल होकर पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

एक चैनल से बातचीत में शास्‍त्री ने कहा कि टीम इंडिया को अपने खेल के तरीके में बदलाव की कोई जरुरत नहीं है। टीम पहले भी बेहतर थी और अब भी किसी से कम नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि पहले टेस्ट में टीम ने कुछ गलतियां की।

गाले में टीम के तीन स्पिनरों के साथ उतरने पर शास्त्री ने माना कि उसकी जरुरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोहली अभी कप्तानी में नए हैं और लगातार खेलने से वह सीख भी रहे हैं। उन्होंने दावा किया टीम इंडिया अगले टेस्ट में जरुर वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed