फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chetan Sharma to become New BCCI selection committee panel president in 30 December CAC Meeting

BCCI Selection Committee: चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं चयन समिति के अध्यक्ष, 30 दिसंबर को मीटिंग में होगा फैसला

Wed, 28 Dec 2022 07:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:00 PM IST
सार

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा और उनके सहयोगी हरविंदर सिंह ने इस पद के लिए फिर से आवेदन किया है। ये दोनों ही फिर से चयन समिति के सदस्य बन सकते हैं, क्योंकि दोनों ने अब तक चयनकर्ता के रूप में चार साल पूरे नहीं किए हैं।

विज्ञापन
Chetan Sharma to become New BCCI selection committee panel president in 30 December CAC Meeting
चेतन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की नई चयन समिति का एलान जनवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। चेतन शर्मा एक बार फिर चयन समिति के अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेतन शर्मा फिर से इस पद पर चुने जा सकते हैं। अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन प्रांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति को नई चयन समिति का चुनाव करना है। क्रिकेट सलाहकार समिति के तीनों सदस्य मुंबई में 30 दिसंबर को बैठक करेंगे। इसके बाद जनवरी के पहले सप्तान तक नई चयन समिति का एलान हो सकता है। 
विज्ञापन


चेतन शर्मा के अलावा हरविंदर सिंह भी फिर से चयन समिति के सदस्य बन सकते हैं। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "चेतन शर्मा के पास या तो अध्यक्ष या कम से कम उत्तर क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में अपनी जगह बनाए रखने का अच्छा मौका है। सच्चाई यह है कि बीसीसीआई को कोई शीर्ष नाम नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी ने आवाज नहीं उठाई है। अगर चेतन के पास मौका नहीं होता, तो वह आवेदन क्यों करते? कुछ आश्वासन दिए गए होंगे। तभी उन्होंने दूसरी बार आवेदन किया है।" 
विज्ञापन


चयन समिति के गठन में थोड़ा और समय लग सकता है। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में टीम का चयन हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ऐसे में चयन समिति की हाल फिलहाल में कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसी के सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि चयन समिति के लिए आवेदन करने वाले लोगों का इंटरव्यू ऑनलाइनल इंटरव्यू की बजाय उन्हें ऑफिस बुलाकर किया जाए। इसके बाद ही चयन समिति का गठन किया जाएगा।  


चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा और उनके सहयोगी हरविंदर सिंह ने इस पद के लिए फिर से आवेदन किया है। उनमें से किसी ने भी राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में चार साल पूरे नहीं किए हैं। वेंकटेश प्रसाद, एस शरथ, एसएस दास, मनिंदर सिंह, मुकुंद परमार, नयन मोंगिया, सलिल अंकोला और समीर दिघे उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने चयनकर्ता को पांच पदों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed