फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chetan Sharma backs Jasprit Bumrah says players should go by physios advice know details

Jasprit Bumrah: 'फिजियो की सलाह माननी चाहिए', चेतन शर्मा ने किया जसप्रीत बुमराह का समर्थन; वर्कलोड पर की बात

Mon, 18 Aug 2025 08:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 18 Aug 2025 08:12 PM IST
सार

लगातार चोटों से जूझने वाले बुमराह पांच मैच की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के दौरान पहले, तीसरे और चौथे टेस्ट में खेले थे। वह दो मैच में नहीं खेले और इस दौरान मोहम्मद सिराज ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की।  चेतन शर्मा ने कहा कि यह मरीज के डॉक्टर की सलाह मानने की तरह है।

विज्ञापन
Chetan Sharma backs Jasprit Bumrah says players should go by physios advice know details
बुमराह - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैच खेलने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम इंडिया के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति के पूर्व प्रमुख चेतन शर्मा ने बुमराह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को फिजियो की सलाह माननी चाहिए क्योंकि वे चीजों को बेहतर समझ सकते हैं।
विज्ञापन

'खिलाड़ियों को फिजियो की सलाह माननी चाहिए'
लगातार चोटों से जूझने वाले बुमराह पांच मैच की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के दौरान पहले, तीसरे और चौथे टेस्ट में खेले थे। वह दो मैच में नहीं खेले और इस दौरान मोहम्मद सिराज ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की।  चेतन शर्मा ने कहा कि यह मरीज के डॉक्टर की सलाह मानने की तरह है। उन्होंने कहा, 'अगर मेडिकल टीम सलाह देती है, अगर डॉक्टर मुझे कहता है कि मुझे एंटीबायोटिक खाने होंगे तो मुझे ऐसा करना होगा। यदि हमारे फिजियो किसी खिलाड़ी को काम के बोझ के प्रबंधन के लिए कह रहे हैं तो मुझे लगता है कि हमें उनकी बात सुननी चाहिए क्योंकि वे चीजों को बेहतर समझते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत जीतेगा एशिया कप'
इस दौरान पूर्व खिलाड़ी ने भारत के एशिया कप में अभियान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि टीम अगले महीने यूएई में शुरू होने वाला एशिया कप जीतेगी। चेतन ने कहा, 'मुझे पता है कि जो भी चुना जाएगा वह देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा और मुझे भारत के इंग्लैंड में प्रदर्शन पर बेहद गर्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम एशिया कप (जो टी20 प्रारूप में खेला जाएगा) जरूर जीतेंगे क्योंकि उसके बाद हम भारत में टी20 विश्व कप (2026 में) खेलेंगे। जब आप अपनी सरजमीं पर (विश्व कप) खेल रहे हों तो यह बहुत बड़ी बात होती है। अगर इरादा सही हो तो नतीजे भी अच्छे ही होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed