{"_id":"62dac3e0b68cc15b0359001a","slug":"chetan-sakariya-mukesh-choudhary-to-play-t20-max-series-know-full-details-and-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 Max Series: टी-20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 Max Series: टी-20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी, जानें पूरा मामला
Fri, 22 Jul 2022 09:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:06 PM IST
सार
साकरिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और और मुकेश चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विनिमय कार्यक्रम के तहत ब्रिसबेन में खेलेंगे।
विज्ञापन
चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दो तेज गेंदबाज चेतन साकरिया और मुकेश चौधरी अगले माह टी-20 मैक्स सीरीज में खेलेंगे। साकरिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और और मुकेश चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल चुके हैं। दोनों खिलाड़ी एमआरएफ पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विनिमय कार्यक्रम के तहत ब्रिसबेन में खेलेंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा- एमआरएफ फाउंडेशन से पिछले 20 साल से खिलाड़ियों और कोचिंग का आदान-प्रदान चल रहा है। कुछ समय से यह कोविड की वजह से रुका हुआ था। साकरिया ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, मुकेश चौधरी ने इस साल आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए धमाल मचाया था। उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे। मुकेश ने अपनी स्विंग से काफी प्रभावित किया था और दीपक चाहर की कमी नहीं खलने दी थी। वहीं, साकरिया ने अब तक 17 आईपीएल मैचों में 17 विकेट झटके हैं।
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट में साकरिया सनशाइन कोस्ट और चौधरी विनम मैनली की ओर से खेलेंगे। यह टूर्नामेंट 18 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा। फाइनल एलन बोर्डर मैदान पर होगा।