फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai won champions league final.

चेन्नई सुपर किंग्स बना चैंपियनों का चैंपियन

Sat, 04 Oct 2014 10:50 PM IST
खेल डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
खेल डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Oct 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
chennai won champions league final.

चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हराकर चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने कोलकाता के 14 मैचों के विजय अभियान पर भी ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन


चेन्नई ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वह 2010 में दक्षिण अफ्रीकी टीम वॉरियर्स को हराकर चैंपियन बना था। वहीं पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची कोलकाता को अपने करिश्माई स्पिनर सुनील नारायन की कमी बेहद खली।
विज्ञापन


संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण नारायन में नहीं खेल सके। ऐसे में नारायन के बगैर कोलकाता की गेंदबाजी बेहद कमजोर साबित हुई।

चेन्नई की इस खिताबी जीत के हीरो बल्लेबाज सुरेश रैना रहे जिन्होंने 62 गेंदों में छह चौकों और आठ छक्कों के साथ नाबाद 109 रन की तूफानी पारी खेल टी-20 कैरियर का तीसरा शतक जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैन ऑफ द मैच’ बने रैना की इस नायाब पारी से चेन्नई ने 181 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में दो विकेट पर 185 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि चेन्नई की शुरुआत खराब रही और ओपनर ड्वेन स्मिथ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए।


ऐसे में रैना और ब्रैंडन मैककुलम (39) ने दूसरे विकेट के लिए 12.2 ओवर में 118 रन की साझेदारी कर कोलकाता के हाथ से मैच छीन लिया।

इससे पहले कोलकाता ने कप्तान गौतम गंभीर की बेहतरीन 52 गेंदों में 80 रन की पारी से छह विकेट पर 180 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान गंभीर ने सात चौके और तीन छक्के जड़े। रोबिन उथप्पा ने 32 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 39 रन बनाए। चेन्नई के स्पिनर पवन नेगी ने पांच विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed