फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai superkings players create mash up video of rajinikanth film kaala

VIDEO: 'रजनी' के फैन हुए CSK के धुरंधर, काला चश्मा पहनकर धोनी ने भी जड़ा डायलॉग

Fri, 30 Mar 2018 09:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
chennai superkings players create mash up video of rajinikanth film kaala
ms dhoni

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन-11 की शुरुआत से पहले ही फ्रैंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीम को प्रमोट करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत आईपीएल में दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' और चैन्नई सुपर किंग्स का एक मैश अप वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो में सीएस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत हरभजन सिंह, मुरली विजय और ड्वेन ब्रावो रजनीकांत की आने वाली फिल्म के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

chennai superkings players create mash up video of rajinikanth film kaala
धोनी और रजनीकांत

इस वीडियो में सबसे पहले हरभजन सिंह ने नाना पाटेकर का डायलॉग बोला है। हरभजन के बाद इस टीजर में मुरली विजय और वेस्ट-इंडीज के प्लेयर ड्वेन ब्रावो आते हैं। वीडियो के अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का डायलॉग बोला है।

इस टीजर में तमिलनाडु के दो ट्रेन्डिंग टॉपिक चैन्नई सुपर किंग्स और 'काला' को समेटा गया है। फैंस और ऑडियंस आईपीएल और 'काला' दोनों का ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां आईपीएल का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है, वहीं रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'काला' 27 अप्रैल को रिलीज होगा। फिल्म 'काला' में रजनीकांत के साथ ईश्वरी राव और हुमा कुरैशी पर्दे पर नजर आएंगी।

देखें वीडियो:



साभार: यूट्यूब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed