फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chennai super kings vs sunrisers hyderabad match 41 ipl 2019 csk vs srh live scorecard

IPL 2019: चेन्नई ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, वॉटसन ने खेली 96 रन की आक्रामक पारी

Wed, 24 Apr 2019 03:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 24 Apr 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
chennai super kings vs sunrisers hyderabad match 41 ipl 2019 csk vs srh live scorecard
शेन वॉटसन - फोटो : social media

शेन वॉटसन (96) की धमाकेदार पारी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 1 गेंद शेष रहते यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। केदार जाधव 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही तीन बार की चैंपियन चेन्नई 16 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद की टीम 10 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे नंबर पर बनी हुई है। बेहतरीन पारी खेलने के लिए शेन वॉटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने निराशाजनक शुरुआत की है। महज 3 रन के स्कोर पर मेजमान टीम चेन्नई को फाफ डु प्लेसिस (1) के पहला झटका लगा। तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा ने थ्रो कर फाफ को रनआउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाफ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए रैना ने वॉटस के साथ पारी को संभाला और स्कोर को 80 तक पहुंचाया। इसके बाद राशिद खान ने सुरेश रैना को स्टंप आउठ कराया। रैना के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा। दूसरे विकेट के लिए रैना और वॉटसन के बीच 77 रन की साझेदारी हुई।

17.1 ओवर में हैदराबाद को धाकड़ बल्लेबाज शेन वॉटसन के रूप में बड़ी सफलता मिली। भुवनेश्वर कुमार ने वॉटसन को बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया और चेन्नई को तीसरा झटका दिया। वॉटसन ने 53 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.13 का था। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने रायुडू के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी की। इसके बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर संदीप शर्मा ने अंबाती रायुडू (21) विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को चौथा झटका दिया।

इससे पहले मनीष पांडे (83*) की बेहतरीन पारी की बदौलत हैदराबाद ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। मनीष पांडे के अलावा डेविड वॉर्नर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह ने 2 विकेट झटके।

हैदराबाद की पारी

chennai super kings vs sunrisers hyderabad match 41 ipl 2019 csk vs srh live scorecard
मनीष पांडे - फोटो : social media


पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो (0) को विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर हैदराबाद को पहला झटका दिया। इसके बाद 13.3 ओवर में हैदराबाद को डेविड वॉर्नर के रूप में दूसरा झटका लगा। हरभजन ने वॉर्नर को स्टंप आउट कराया। उन्होंने 45 गेंदों में 3 चौके और2 छक्के की मदद से 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर और मनीष पांडे के बीच 115 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

18.6 ओवर में दीपक चाहर ने विजश शंकर (26) को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट चलता किया। शंकर के रूप में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। तीसरे विकेट के लिए पांडे और शँकर के बीच 47 रन की साझेदारी की।

इससे पहले एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में मेजबान टीम चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर की जगह अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

वहीं, भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में हैदराबाद ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। हैदराबाद ने केन विलियमसन की जगह शाकिब अल हसन और शाहबाज नदीम की जगह मनीष पांडे को शामिल किया है। पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की चमत्कारी पारी के बावजूद एक रन से हारी चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू दर्शकों के बीच मंगलवार को IPL के मैच में शीर्षक्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

चेन्नई :  शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर। 

हैदराबाद :  डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), खलील अहमद, संदीप शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed