चेन्नई सुपरकिंग्स बदलकर सीएसके लिमिटेड बनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की कंपनी इंडिया सीमेंट्स ने आखिरकार आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को नई कंपनी के हवाले कर दिया है।
इंडिया सीमेंट्स ने आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का स्थानांतरण एक नए टीम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के रूप में करने को मंजूरी दे दी है।
इसके लिए इंडिया सीमेंट्स की ओर से बीएसई को भेजी गई सूचना के अनुसार सीएसके का स्थानांतरण सीएसके लिमिटेड के रूप में करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं।
यह फैसला चेन्नई में कंपनी बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद श्रीनिवासन ने बताया, ‘इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के फैसले के अनुसार कंपनी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी अधिकार का स्थानांतरण अपनी सहायक कंपनी चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड को कर दिया है।’
8 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल-8
इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें सत्र का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच 8 अप्रैल को ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा।
आईपीएल-8 में 47 दिन के अंदर 60 मैच खेले जाएंगे, जिनमें चार प्लेऑफ मुकाबले भी शामिल हैं। पुणे का एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम किंग्स इलेवन पंजाब के जबकि विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएसआर स्टेडियम सनराइजर्स हैदराबाद के तीन-तीन घरेलू मुकाबलों का आयोजन करेगा।
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम दिल्ली डेयरडेविल्स के दो घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैच गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम और अहमदाबाद के मोटेरा में खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल ईडन गार्डंस पर ही खेला जाएगा।