हारेगा कोरोना: महामारी के खिलाफ जंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने बढ़ाए मदद के हाथ, 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए दान
इंडियन प्रीमियर लील (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तमिलनाडु में प्रभावित रोगियों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है। दुनिया भर के देश और लोग महामारी की मार से कराह रहे भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब इंडियन प्रीमियर लील (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ बढ़ाया है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तमिलनाडु में प्रभावित रोगियों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है।
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड के निदेशक आर श्रीनिवासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को शनिवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोरोना राहत कार्यां से जुड़े स्वयंसेवी संगठन 'भूमिका ट्रस्ट' के साथ मिलकर करने की ठानी है। इसी ट्रस्ट के साथ मिलकर सीएसके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के वितरण की व्यवस्था करने कर रहा है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल सरकारी अस्पतालों और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में कोविड केयर में मरीजों की देखभाल के लिए होगा। इससे वहां के रोगियों को लाभ मिल पाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए भी जानकारी दी है।
Putting our best foot forward for Namma Tamizhagam! Pushing our wellness in hands with Hon. CM Mr. M.K. Stalin, as Mr. R. Srinivasan, Director, CSKCL, hands over an Oxygen Concentrator in the presence of Mrs. Rupa Gurunath, President, TNCA.
विज्ञापन विज्ञापन
#Yellove 🦁💛 @chennaicorp @mkstalin pic.twitter.com/7FNKJSaJ4d— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) May 8, 2021
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। बायो-बबल में कोरोना वायरस की एंट्री की वजह से आईपीएल के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी भी संक्रमित हुए थे। हलांकि, अब हसी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।