फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chase became difficult under cold conditions says misbah

दिल्ली की सर्दी के कारण हारे मैचः मिस्बा

Mon, 07 Jan 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 07 Jan 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
chase became difficult under cold conditions says misbah

भारत के हाथों वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में मिली हार से निराश पाकिस्तानी कप्तान मिस्बा उल हक ने कहा है कि दिल्ली की ठंड और मैदान पर कोहरे के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा।

विज्ञापन


कोटला मैदान पर रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के हाथों मिली 10 रनों की शिकस्त के बाद मिस्बा ने कहा कि दिल्ली में काफी ठंड है और यहां की कोटला पिच कोहरे के कारण काफी बदल गई थी जिसके कारण खेलना कठिन हो रहा था। ऐसे में यहां पर लक्ष्य का पीछा करना आसाना नहीं रहा।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी कर मेहमान टीम को 168 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पाकिस्तानी टीम अपनी पारी में 48.5 ओवरों में 157 रनों पर ही ढेर हो गई। हालांकि सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत पाक टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। पाकिस्तानी टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद मिस्बा ने कहा कि मुझे लगता है कि मौसम ने ही सारा खेल बदल कर रख दिया। तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल रहा था जबकि स्पिनरों को भी पिच पर मदद मिली। लेकिन इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना काफी कठिन हो गया।

कप्तान ने कहा कि भारतीय टीम को भी इस पिच पर रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। टीम की ओर से केवल भारतीय कप्तान महेंद्र सिहं धोनी ही रन बना पाए। हमारी ओर से भी ओपनर नासिर जमशेद ही संतोषजनक रना बना सके।

भारत की जमीन पर टी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज ने कहा कि हमारी टीम ने इससे पहले कभी भी किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान इस तरह के ठंडे मौसम को उपमहाद्वीप में अनुभव नहीं किया है। मैनें इस तरह की नमी की भी उम्मीद नहीं की थी।


मिस्बा ने कहा कि हमें दुख है कि पाकिस्तान क्लीन स्वीप से चूक गया। हमारे पास ऐसा करने का मौका था लेकिन मौसम और भारतीय गेंदबाजों ने खेल का रूख बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed