फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Chappell says Rahul Dravid create solid pool for Indian players

क्रिकेट : चैपल ने कहा- द्रविड़ ने भारत के लिए खिलाड़ियों को ठोस पूल तैयार किया

Thu, 13 May 2021 08:02 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 08:02 AM IST
सार

  • पूर्व भारतीय कोच ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई ढांचे से सीखकर राहुल ने किया यह बदलाव  

विज्ञापन
Chappell says Rahul Dravid create solid pool for Indian players
ग्रेग चैपल - फोटो : social media

विस्तार

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग चैपल का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलियाई ‘दिमागों’ को पढ़कर ठोस घरेलू ढांचा तैयार किया जो देश की राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार खिलाड़ी दे रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि ऑस्ट्रेलिया को इसकी कमी खल रही है।

विज्ञापन


चैपल ने कहा कि युवा प्रतिभा की पहचान में भारत और इंग्लैंड दोनों ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। चैपल ने कहा,‘भारत ने सफलता हासिल की और ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि द्रविड़ ने हमारे से सीखा।
विज्ञापन


देखा कि हम क्या कर रहे हैं और भारत में इसे दोहराया और उनके पास अधिक विकल्प (जनसंख्या) थे। ऐतिहासिक रूप से हम युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सर्वश्रेष्ठ में से एक थे और उन्हें व्यवस्था से जोड़कर रखते थे, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्ष में इसमें बदलाव आया है। मैंने युवा खिलाड़ियों का समूह देखा है जिनमें बहुत प्रतिभा है लेकिन उन्हें मौके नहीं मिल रहे। यह अस्वीकार्य है। मुझे लगता है कि हम प्रतिभा खोज में सर्वश्रेष्ठ होने का अपना स्थान गंवा चुके हैं। मुझे लगता है कि अब इंग्लैंड और भारत हमारे से बेहतर कर रहे हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की दूसरे दर्जे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया : इसी साल की शुरुआत में कई अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत की दूसरे दर्जे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। करिश्माई कप्तान विराट कोहली भी पितृत्व अवकाश के कारण चार मैचों की सीरीज का एक ही मैच खेल पाए थे।


पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि अगर आप ब्रिसबेन टेस्ट में खेलने वाली भारतीय टीम को देखो तो इसमें तीन या चार नए खिलाड़ी थे। सभी ने कहा था कि यह भारत की दूसरी एकादश है। ये खिलाड़ी भारत ए के लिए काफी मैच खेले थे। और वह भी सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विभिन्न हालात में। इसलिए जब उन्हें चुना गया तो वे नए नवेले खिलाड़ी नहीं थे, वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed