फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Change of heart for Ishant Sharma: Set to join Delhi Ranji squad in Guwahati, Yash Dhull to open

Ranji Trophy: इशांत शर्मा ने लिया यू-टर्न, दिल्ली की तरफ से खेलेंगे रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 टीम के कप्तान यश करेंगे ओपनिंग

Wed, 16 Feb 2022 04:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Feb 2022 04:55 PM IST
सार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने यू-टर्न लेते हुए रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया है। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पहले भारत की घरेलू क्रिकेट लीग में खेलने से मना किया था लेकिन अब वह दिल्ली की टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Change of heart for Ishant Sharma: Set to join Delhi Ranji squad in Guwahati, Yash Dhull to open
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने यू-टर्न लेते हुए रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला किया है। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पहले भारत की घरेलू क्रिकेट लीग में खेलने से मना किया था लेकिन अब वह दिल्ली की टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इशांत झारखंड के खिलाफ 24 फरवरी को होने वाले दिल्ली के दूसरे मैच में उपलब्ध रहेंगे। वह पांच दिन के क्वारंटीन से गुजरेंगे इसलिए तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई ने टीम के एक सूत्र के हवाले से कहा, "इशांत आज पहुंच रहे हैं। वह दूसरे गेम से उपलब्ध होंगे। टीम के लिए बेहतर होता अगर दोनों तेज गेंदबाज पहले गेम से उपलब्ध होते लेकिन उनकी वापसी का स्वागत है और इससे टीम को मजबूती मिलेगी।"
विज्ञापन


इशांत इन दिनों राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है। 

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईपीएल नीलामी में नहीं बिकने के बाद इशांत ने रणजी ट्रॉफी में खेलने के बारे में अपना विचार बदल दिया। अधिकारी ने कहा, "अगर वह रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेलता है, तो किसी भी टीम के लिए उसके बारे में सोचने का कोई कारण नहीं होगा। यहां तक कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए भी उस पर पुनर्विचार करने के लिए, उसे खेलने की जरूरत है। अगर उसे आईपीएल में मौका मिलता, तो वह छोड़ सकता था। आज दोपहर साढ़े तीन बजे उनकी फ्लाइट है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के भी झारखंड मैच के लिए गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद है। सैनी अहमदाबाद में भारत की एकदिवसीय टीम के साथ थे और गुवाहाटी आने के बाद उन्हें क्वारंटीन करने की आवश्यकता नहीं होगी।


यश ढुल करेंगे पारी की शुरुआत 
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान और युवा बल्लेबाज यश ढुल दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। जबकि दूसरे छोर पर ध्रुव शोरे उनका साथ दे सकते हैं। सूत्र ने कहा, "वह ओपनिंग के लिए तैयार है। वह फॉर्म में है और यह सबसे अच्छा है कि जब वह अच्छा कर रहा हो तो उसे मौका दिया जाए। उसे चुनने और नहीं खेलने देने का कोई मतलब नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed