फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chances of rain in IND vs NZ second test match kohli says will decide team based on weather

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट मैच में बारिश का साया, विराट बोले- मौसम के आधार पर टीम का चयन करेंगे

Thu, 02 Dec 2021 07:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

वानखेड़े में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान बारिश की संभावना है। ऐसे में भारतीय कप्तान तीन स्पिन गेंदबाजों की बजाय तीन तेज गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं। वहीं उनके टीम में आने से पुजारा, रहाणे या अय्यर का बाहर जाना तय है। 

विज्ञापन
chances of rain in IND vs NZ second test match kohli says will decide team based on weather
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारी बारिश की संभावना है। इस बारिश का मैच में क्या असर पड़ेगा इसके लेकर दोनों टीमों के कप्तान चिंतित हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वो मौसम के आधार पर टीम का चयन करेंगे। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच वानखेड़े के मैदान में खेला जाएगा। कानपुर की तुलना में यहां की पिच तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद करती है और बारिश होने पर हालात तेज गेंदबाजों के अनुकूल होंगे। ऐसे में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ भी उतर सकती है। 
विज्ञापन


विराट का कहना है कि वो टीम का चयन करते समय हालातों और मौसम का ध्यान रखेंगे। उनके अनुसार मौसम पूरे पांच दिन तक एक समान नहीं रहेगा, लेकिन भारतीय टीम का चयन करते समय यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि आने वाले दिनों में मुंबई का मौसम कितना बदलेगा। 
विज्ञापन


पहले टेस्ट में तीन स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था भारत
कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। यह मैच पूरे पांच दिनों तक चला था और अंत में भारत जीत से एक विकेट दूर रह गया था। भारत के लिए अधिकतर विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के टिम साउदी और काइल जेमीसन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। इन्हीं दोनों गेंदबाजों ने भारत के सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। मुंबई में न्यूजीलैंड तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में गेंदबाजों को मिलेगा उछाल
विराट ने बताया कि मुंबई में सही तकनीक और संयम के साथ खेलने वाले हर खिलाड़ी को मदद मिलती है। उन्होंने कहा "यह वानखेड़े की पारंपारिक पिच है। हमें उम्मीद है कि इसमें अच्छा उछाल होगा। वानखेड़े में हर तरह के गेंदबाजों को मदद मिलती है। बल्लेबाजी करते समय आप यहां रन भी बना सकते हैं। मेरे हिसाब से यह अच्छे क्रिकेट के लिए बेहतरीन विकेट है और हर तरह की कला यहां काम आती है। यह काफी बेहतर है क्योंकि आपको पता है कि आप अपने सभी संसाधनों का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। जो टीम यह बेहतर तरीके से करेगी उसके मैच जीतने की संभावना ज्यादा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed