{"_id":"4baf1c8c-d340-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"champions-trophy-live-australia-vs-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के खलल से ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, अंक बंटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश के खलल से ऑस्ट्रेलिया को मिली राहत, अंक बंटे
बर्मिंघम
Updated Wed, 12 Jun 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराना था लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए।
विज्ञापन
मैच रद होने से ऑस्ट्रेलिया ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि आज के मैच में उसने न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य नहीं दिया था और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
विज्ञापन
अंक बंटने से ऑस्ट्रेलिया का एक अंक हो गया है और अपने अंतिम मैच में उसे श्रीलंका को हराना होगा। वहीं कल श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। जबकि न्यूजीलैंड आज का मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाती लेकिन अब उसे अपने अगले मैच का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
खराब शुरुआत से उबरते हुए ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान जार्ज बैली (55) और एडम वोग्स (71) के अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ने चार विकेट झटके।
बारिश ने किया मजा किरकिरा
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरे किवी टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन जल्द ही मार्टिन गुप्टिल (8) का विकेट खो दिया। समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केन विलियंसन (18) और रॉस टेलर (9) खेल रहे थे। ल्युक रोंची (14) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे।
15 ओवर के मैच के बाद आई बारिश के कारण आगे का मैच नहीं हो पाया। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए। न्यूजीलैंड के अब तीन अंक हो गए हैं।
दूसरे ओवर में कंगारूओं को लगा झटका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर बड़ा झटका लगा जब उसके बेहतरीन बल्लेबाज शेन वॉटसन (5) मिचेल मैक्लेनघन की गेंद पर कैच आउट हो गए।
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
टीम अभी वॉटसन के झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि फीलिप ह्यूज खाता खोले बगैर ही रन आउट हो गए। महज 10 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही टीम को मैथ्यू वेड (29) ने कप्तान बैली के साथ साथ बाहर निकाल। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की।
नाथन मैकुलम ने वेड को पगबाधा कर कंगारूओं को तीसरा झटका दिया। इस झटके के बाद किवी टीम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव जरूर बनाने में कामयाब रही लेकिन विकेट नहीं निकाल सकी।
कप्तान बैली और वोग्स के अर्धशतक
कप्तान बैली ने संभलकर खेलते हुए नए बल्लेबाज एडम वोग्स के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी कर टीम को डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। हालांकि बैली अर्धशतक जमाने के बाद नाथन की गेंद पर बोल्ड हो गए। बैली ने 91 गेंदों में 55 रन बनाए।
बैली के जाने के बाद वोग्स ने मोर्चा संभाले रखा और नए बल्लेबाज मिचेल मार्श के साथ पारी को आगे बढ़ाया। साथ ही वोग्स ने अर्धशतक जमाया। पहली सफलता हासिल करने वाले मैक्लेनघन का जादू फिर चला और उन्होंने मार्श (22), वोग्स (71) और मिचेल जानसन (8) को आउट कर मैच में चार सफलता हासिल की।
किवी गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के आगे कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।