फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: 75 year old Gavaskar dancing celebration after India win, Harbhajan Raina Bhangra Video

Champions Trophy: एक तरफ भारत को मिल रही थी ट्रॉफी, दूसरी तरफ जश्न में डांस कर रहे थे 75 साल के गावस्कर, VIDEO

Mon, 10 Mar 2025 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

हरभजन सिंह और सुरेश रैना का भी एक वीडियो सामने आया है। टीम इंडिया की जीत के पल के दौरान दोनों कमेंट्री करते वक्त अपनी-अपनी सीट से उठ गए और सीटी बजाई और भांगड़ा भी किया।

विज्ञापन
Champions Trophy: 75 year old Gavaskar dancing celebration after India win, Harbhajan Raina Bhangra Video
गावस्कर, रैना और हरभजन डांस करते हुए - फोटो : Star Sports India Instagram

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में टीम इंडिया की जीत के बाद चारों तरफ जश्न का माहौल है। फैंस नाचकर, ढोल-नगाड़े बजाकर टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं। भारत की जीत से देश के पूर्व क्रिकेटर्स भी काफी खुश हैं। इसी कड़ी में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह टीम इंडिया को ट्रॉफी मिलते वक्त डांस करते दिख रहे हैं। 75 साल के गावस्कर भारतीय टीम को ट्रॉफी मिलने के दौरान खुलकर नाचे। दरअसल, वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और उस वक्त मैदान पर ही मौजूद थे। जब ट्रॉफी सौंपी गई तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं पा सके और खुलकर नाचे। उन्होंने इस दौरान भगवान को भी शुक्रिया कहा और दोनों हाथ ऊपर कर जीत की हुंकार भरी। डांस करते वक्त उन्होंने माइक भी नहीं हटाया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

विज्ञापन

Trending Videos

Champions Trophy: 75 year old Gavaskar dancing celebration after India win, Harbhajan Raina Bhangra Video
गावस्कर डांस करते हुए - फोटो : Star Sports India Instagram
इतना ही नहीं, हरभजन सिंह और सुरेश रैना का भी एक वीडियो सामने आया है। टीम इंडिया की जीत के पल के दौरान दोनों कमेंट्री करते वक्त अपनी-अपनी सीट से उठ गए और सीटी बजाई और भांगड़ा भी किया। यह दोनों वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने छह विकेट गंवाकर 49 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

View this post on Instagram

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)


विज्ञापन

Champions Trophy: 75 year old Gavaskar dancing celebration after India win, Harbhajan Raina Bhangra Video
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत ने तीसरी बार जीता खिताब
कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले के कमाल और स्पिनरों के धमाल के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच से पहले रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन उन्होंने अपने चिर परिचित फॉर्म में लौटकर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए और फिर कहा भी कि मैं कोई संन्यास नहीं ले रहा। उनकी कप्तानी में यह टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारत ने दूसरा आईसीसी खिताब जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाये बिना 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार खिताब जीता। कोई दूसरी टीम तीन बार यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed