फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions trophy 2017: Virat Kohli says our focus on game for that we are here

चैंपियंस ट्रॉफी: सुरक्षा पर बोले विराट, पहले जैसे हैं हालात, हमारा ध्यान केवल टूर्नामेंट पर

Fri, 26 May 2017 04:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 26 May 2017 04:24 AM IST
विज्ञापन
champions trophy 2017: Virat Kohli says our focus on game for that we are here
विराट कोहली - फोटो : ANI
चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम के साथ रोहित शर्मा और अंबाती रायडू नहीं पहुंचे। बुधवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अपनी मंशा साफ कर दी थी लेकिन विराट ने एक बार फिर खिताब बचाने के लिए कोई दबाव नहीं होने की बात कही। विराट ने कहा वो और उनकी टीम एक बार फिर क्रिकेट का लुत्फ उठाएंगी।  
विज्ञापन


मैन्चेस्टर में हुए बम धमाकों के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में सुरक्षा इंतजामों के बारे में विराट ने कहा, एक टीम के रूप में आपके पास ये सब सोचने का वक्त नहीं होता है। आपको केवल यह पता होता है कि आप यहां एक प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं। 
विज्ञापन

विराट ने कहा, यहां कुछ भी बदलाव नहीं दिख रहा है मैं पहले भी यहां कई बार आया हूं, जैसा माहौल पहले रहता था वैसा ही इस बार भी है। इससे लगता है कि सबकुछ ठीक है। 

अनिल कुंबले के कोच के रूप में खत्म हो रहे कार्यकाल के बारे में विराट ने कहा, ये एक प्रक्रिया के तहत होता है मुझे इसमें कोई अंतर नजर आ रहा है। पिछले साल अनिल कुंबले को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। उनका बीसीसीआई के साथ एक साल का अनुबंध था जिसे बीसीसीाई ने रिन्यू न करने का निर्णय नहीं लिया है। और एक बार फिर कोच पद के लिए आवेदन मांगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed