फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017: MS Dhoni Says Even ICC Doesn't Understand Duckworth-Lewis Method

सवाल पर धोनी का बवाल, कहा- मुझे क्या आईसीसी को भी समझ में नहीं आता क्रिकेट का ये नियम!

Thu, 08 Jun 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 08 Jun 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017: MS Dhoni Says Even ICC Doesn't Understand Duckworth-Lewis Method
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Getty
आईसीसी को इंग्लैंड में बारिश के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करने के कारण दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की आलोचना झेलनी पड़ रही है। बारिश के कारण कई मैच पूरे नहीं हो सके, इस वजह से बिना संघर्ष किए कुछ टीमों को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बारिश के समय एक्टिव होने वाले डकवर्थ लुइस नियम का मजाक उड़ाया है। धोनी ने कहा, मुझे क्या आईसीसी को भी नहीं समझ में आता कि डकवर्थ-लुईस नियम कैसे काम करता है। 
विज्ञापन


वाकया ये हुआ, धोनी सहित चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने गए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी सोमवार को विराट कोहली के चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे थे। ऐसे में धोनी से एक सवाल डकवर्थ लुईस नियम को लेकर पूछा गया,  आप काफी लंबे वक्त से क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में मैं आपसे एक सवाल पूछ सकता हूं कि डकवर्थ-लुईस मैथड काम कैसे करता है?  माही ने इस सवाल का जवाब मजाकिया लहजे में दिया। धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा- मुझे क्या आईसीसी को भी नहीं पता कि ये कैसे काम करता है। धोनी का जवाब सुनते ही कार्यक्रम में ठहाके गूंज उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed