फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017 Match 9 Previews New Zealand Vs Bangladesh

उलझे समीकरणों के बीच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होगी टक्कर

Fri, 09 Jun 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 09 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Match 9 Previews New Zealand Vs Bangladesh
ल्यूक रॉन्की (न्यूजीलैंड) - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अंतिम लीग मैच शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच जीत के लिए कड़ी होड़ होगी हालांकि जीत भी उनके लिए नॉकआउट दौर की गारंटी नहीं दे सकती। बांग्लादेश की टीम ग्रुप ए में तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम आश्चर्यजनक ढंग से सबसे निचले पायदान पर है। दोनों टीमों को मेजबान इंग्लैंड से मात मिली है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों को मुकाबले बारिश के कारण रद्द होने से एक-एक अंक मिला है।
विज्ञापन


इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम दो जीत के साथ अंतिम चार में पहुंच चुकी है। यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम अंतिम ग्रुप मैच में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह भी अंतिम चार में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें जीत के अलावा यह भी कामना करेगी कि इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और उनका खुद का मैच बारिश की भेंट न चढ़े। न्यूजीलैंड की टीम थोड़ी दुर्भाग्यशाली रही जो बारिश के कारण रद्द हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर पोजीशन में थी जबकि बांग्लादेश की टीम भाग्यशाली रही जिसे बारिश ने न केवल हार से बचाया बल्कि एक अंक भी दिला दिया।
विज्ञापन

हल्के में लेना पड़ सकता है न्यूजीलैंड को भारी

Champions Trophy 2017 Match 9 Previews New Zealand Vs Bangladesh
केन विलियमसन - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड की टीम का पलड़ा बांग्लादेश के खिलाफ भारी है लेकिन बांग्लादेश की चुनौती को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। न्यूजीलैंड को अपने कप्तान केन विलियम्सन से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था और इंग्लैंड के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड कप्तान विलियम्सन पर स्लोओवर रेट के कारण जुर्माना लगा था। बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रन बनाए थे। अगर दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले की बात की जाए तो बांग्लादेश ने अभ्यास मैच में डबलिन में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, नील ब्रूल, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथन, मिचल मैकलेनेघन, एडम मिल्न, जेम्स नीशन, जीतन पटेल, ल्यूक रॉन्की, मिचेल सैंटनर, टिम साउथी, रॉस टेलर

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), इमरूल कैय्स, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन रजा, मोस्दैक हुसैन, मुश्फिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबल हुसैन, सब्बीर रहमान, शैफुल इस्लाम, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, सुंजामल इस्तमाल, तमीम इकाल, तस्कीन अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed