फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy 2017 Match 9 Live New Zealand Vs Bangladesh

NZvBan: बांग्लादेश ने कीवियों को किया बाहर, ऑस्ट्रेलिया पर लटकी है तलवार

Sat, 10 Jun 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 10 Jun 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017 Match 9 Live New Zealand Vs Bangladesh
शॉट लगाते शाकिब अल हसन - फोटो : ESPN

बांग्लादेश ने शुक्रवार को दिखा दिया कि एशियाई टीम को कोई भी टीम हल्के में लेने की हिम्मत नहीं कर सकती। ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (114) और महमुदुल्ला (102*) के बीच पांचवें विकेट पर 224 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से बांग्लादेश ने चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले में विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम को पांच विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन

 
न्यूजीलैंड ने विलियम्सन (57 रन) और रॉस टेलर (63) की मदद से 8 विकेट पर 265 रन का स्कोर बनाया था। एक समय बांग्लादेश ने 33 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन शाकिब अल हसन और महमुदुल्ला ने दमदार बल्लेबाजी से बाजी पलट दी। बांग्लादेश ने 47.2 ओवरों में पांच विकेट पर 268 रन बनाकर यादगार जीत हासिल कर ली। 
विज्ञापन


शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश की ओर से वनडे में किसी भी विकेट पर सर्वश्रेष्ठ साझेदारी की इससे पहले मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल का 178 रन का रिकॉर्ड था। चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरी श्रेष्ठ साझेदारी रही इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और शेन वाटसन ने इंग्लैँड के खिलाफ अविजित 252 रन की साझेदारी की थी। छक्का मारकर शतक पूरा करने वाले शाकिब अल हसन ने 115 गेंदों पर खेली अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। महमुदुल्ला ने 107 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से लाजवाब पारी खेली। गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले मुसाद्दिक सात रन पर नाबाद रहे। विजयी रन उनके बल्ले से चौके के रूप में निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


SCORECARD

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी। मार्टिन गुप्टिल (33) और ल्युक रोंची (16) ने पहले विकेट पर 46 रन जोड़ लिए थे। विलियम्सन और रॉस टेलर ने तीसरे विकेट पर 83 रन जोड़े। 39वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 201 रन था लेकिन अंतिम दस ओवरों में कीवी टीम केवल 62 रन बटोर सकी।  जो इस टूर्नामेंट में अभी तक अंतिम दस ओवरों में किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। 


मुसाद्दिक ने गेंदबाजी में किया कमाल 
बांग्लादेश की ओर से मुसाद्दिक हुसैन (3/13) ने अच्छी गेंदबाजी की। दरअसल बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा का 42वें ओवर में मुसाद्दिक को लाना मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। इस ऑफ स्पिनर ने महज 12 गेंदों के अंदर तीन विकेट लिए। मुसाद्दिक ने 44 वें ओवर में नील ब्रूम (36) और कोरी एंडरसन (00) के विकेट लिए और अपने अगले ओवर में जेम्स नीशाम (23) को अपना शिकार बनाया। 

224: रन की साझेदारी की शाकिब अल हसन और महमुदुल्ला ने पांचवें विकेट पर 
114: रन बनाए शाकिब अल हसन ने 115 गेंदों पर 
102*: रन बनाए बांग्लादेश के बल्लेबाज मुसाद्दिक ने

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed