फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   champions league twenty twenty returns to india

भारत में भिड़ेंगी दुनिया की दिग्गज टीमें

Sat, 13 Apr 2013 12:26 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 13 Apr 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
champions league twenty twenty returns to india
भारत में तीसरी बार चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन 17 सितंबर से छह अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ घरेलू टीमों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के इस वर्ष होने वाले संस्करण में कुल 29 मैच खेले जाएंगे।

यह तीसरी बार है जब इस चैंपियनशिप की मेजबानी भारत कर रहा है।

2009 की रनर अप रही त्रिनिदाद एंड टोबैगो को इस वर्ष ग्रुप स्टेज मैचों में सीधे प्रवेश दिया गया है।

त्रिनिदाद 2011 और 2012 में क्वालिफायर राउंड तक पहुंची थी।

साठ लाख डॉलर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, ‘हमें खुशी है कि चैंपियंस लीग इस वर्ष फिर से भारत लौटी है।’
विज्ञापन


भारत इससे पहले 2009 और 2011 में टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। इस बीच इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उसकी टीमें इस वर्ष टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि न्यूजीलैंड की एचआरवी कप चैंपियंस टीम ओटागो वोल्ट्स तथा श्रीलंका और पाकिस्तान के घरेलू टी-20 टूर्नामेंटों की विजेता टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed