{"_id":"72a1fb20-0a5a-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"challenge-for-south-africa-to-pause-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया को थामना दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आस्ट्रेलिया को थामना दक्षिण अफ्रीका के लिए चुनौती
कोलंबो/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की तरह सुपर-8 का अपना पहला मैच हारने वाली दक्षिण अफ्रिकी टीम के लिए भी सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है। दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान ने हराया था और रविवार को वह आस्ट्रेलिया से मुकाबला खेलेगी।
यदि दक्षिण अफ्रीका इस मैच में भी हार गई तो उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो जाएगी। वहीं, आस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल के लिए अपनी सीट पक्की करना चाहेगी। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। हालांकि दोनों टीमें कुल आठ बार भिड़ चुकी हैं और चार-चार मैच जीतकर बराबरी पर हैं।
शुक्रवार को हुए मुकाबले में भारत पर बड़ी जीत हासिल करने वाली आस्ट्रेलिया को रोकना दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होगा। आस्ट्रेलियाई टीम की न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी भी दमदार रही है। शेन वाटसन और डेविड वार्नर शानदार फार्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत की उम्मीदों के लिए इन दोनों ओपनरों पर अंकुश लगाना होगा।
विज्ञापन
वाटसन बल्ले और गेंद से तूफानी फार्म में हैं और अकेले अपने दम पर आस्ट्रेलिया को जीत दिला रहे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका हर हाल में मुकाबला जीतकर होड़ में बने रहने की कोशिश करेगा। दक्षिण अफ्रीका के पास रिचर्ड लेवी, हाशिम अमला, जाक कालिस, जेपी डुमिनी और कप्तान एबी डीविलियर्स जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। इनमें से एक-दो बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा।