{"_id":"5e78dabc8ebc3e6fe61a3a78","slug":"caribbean-premier-league-2020-coronavirus-covid-19-haryana-corona-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या CPL भी होगा कोरोना वायरस की वजह से रद्द, इस तारीख को होगा आखिरी फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या CPL भी होगा कोरोना वायरस की वजह से रद्द, इस तारीख को होगा आखिरी फैसला
Mon, 23 Mar 2020 09:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
cpl
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आयोजक 19 अगस्त के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टूर्नामेंट शुरू करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अन्य विकल्प भी खुले रखे हैं। सीपीएल टी-20 टूर्नामेंट पूर्व कार्यक्रम के अनुसार 19 अगस्त से 26 सितंबर के बीच खेला जाना है।
विज्ञापन
सीपीएल ने बयान में कहा, ‘सीपीएल ने हाल के सप्ताहों में अपने चिकित्सा सलाहाकारों के साथ लगातार संवाद बनाए रखा है। वह दुनिया भर में क्रिकेट की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में वह क्रिकेट वेस्टइंडीज से भी बात कर रहा है और अभी टूर्नामेंट को आगे खिसकाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।’
विज्ञापन
कैरेबियाई देशों में भी कोरोना वायरस के मामले पाए गए हैं, लेकिन अभी वहां की स्थिति यूरोपीय देशों की तुलना में काफी बेहतर है। बयान में कहा गया है, ‘सीपीएल का मानना है कि इस तरह का फैसला करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन स्थिति में लगातार बदलाव आ रहा है तथा हम कैरेबियाई क्षेत्र और विश्व भर की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं।’ इसमें कहा गया है, ‘अभी सीपीएल की टीमें टूर्नामेंट के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू होने के लिए योजना बना रही हैं। इसके साथ ही वे जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक योजनाओं पर गौर कर रहे हैं।’
विज्ञापन