{"_id":"594bf73b4f1c1bea208b457e","slug":"captain-virat-kohli-says-i-ll-never-reveal-dressing-room-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंबले का 'सम्मान' कर ड्रेसिंग रूम की 'सीक्रेसी' बरकरार रख रहे 'कप्तान' कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुंबले का 'सम्मान' कर ड्रेसिंग रूम की 'सीक्रेसी' बरकरार रख रहे 'कप्तान' कोहली
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा / श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 23 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहली बार अनिल कुंबले से विवाद को लेकर ड्रेसिंग रूम के तनावों पर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि उन्होंने कुछ न बोलकर भी बहुत कुछ बोल दिया। विराट कोहली ने कहा कि ड्रेसिंग रूम के मामले बाहर नहीं आएंगे।
विराट कोहली ने अनिल कुंबले से मतभेदों और उनके कोच पद से हटने पर कहा कि उन्होंने खुद ही ये निर्णय लिया। विराट कोहली ने कहा कि अनिल भाई (कुंबले) ने अपने विचार रखे और उन्होंने कोच पद से हटने का खुद से निर्णय लिया। हम उनके निर्णय का सम्मान करेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 11 प्रेस कॉन्फ्रेंस हुईं। हमारी अपनी मर्यादा है कि पिछले तीन-चार वर्षों में ड्रेसिंग रूम में जो भी कुछ हुआ उसकी पवित्रता बनाए रखने की कोशिश की गई।
विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम की बातों को वहीं तक सीमित रखने की कोशिश करते हुए कहा कि हम ड्रेसिंग रूम की बातों को वहीं तक रखेंगे। इस बात पर पूरी टीम सहमत है। उऩ्होंने कहा कि हमारे आपसी रिश्ते पवित्र और निजी हैं, जिन्हें मैं किसी सार्वजनिक मंच पर व्यक्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विराट कोहली ने अनिल कुंबले पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर पर देश के लिए जो कुछ किया है उसके लिए उनका बेहद सम्मान है।