फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Morgan stars in Englads 72 run victory over South Africa at Headingley

EngVsSA : कप्तान मोर्गन के शतक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात

Fri, 26 May 2017 04:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 26 May 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
Captain Morgan stars in Englads 72 run victory over South Africa at Headingley
इयान मॉर्गन - फोटो : icc

कप्तान इयोन मोर्गन (107 रन) के शतक की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय दिन-रात्रि मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 72 रन से हरा दिया। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे हो गई है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 339 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हाशिम अमला (73) और फाफ डू प्लेसिस (67) की मदद से अच्छी शुरुआत की लेकिन टीम 267 रन पर सिमट गई। अमला और फाफ ने दूसरे विकेट पर 112 रन की साझेदारी की लेकिन दोनों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 149 रन हो गया। उसके बाद मेहमान टीम वापसी नहीं कर सकी और पांच ओवरों पहले ही ढेर हो गई। 
विज्ञापन


इससे पहले इंग्लैंड ने भी 198 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन मोर्गन ने मोइन अली (77*) के साथ मिलकर छठे विकेट पर 117 रन जोड़े। मोर्गन ने 93 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed