फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Gambhir Missed Again, Delhi hits 236 run in t20

कप्तान गंभीर की नाकामी जारी, टी-20 में टीम लगातार दूसरी बार 200 के पार

Mon, 04 Jan 2016 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jan 2016 08:12 AM IST
विज्ञापन
Captain Gambhir Missed Again, Delhi hits 236 run in t20

लगातार दूसरे मैच में भी भले ही कप्तान गौतम गंभीर का बल्ला न चला हो लेकिन उनकी टीम ने टी-20 मैच में लगातार दूसरे मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर किया है। बीसीसीआई की ओर से आयोजित की जा रही मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के पहले मैच में भी दिल्ली की टीम ने 211 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया था।

विज्ञापन


लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने धुंआधार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और 20 ओवर में 9 विकेट पर 236 रनों का स्कोर कर दिया। हालांकि टीम के इस विशाल स्कोर में कप्तान गंभीर का कोई खास योगदान नहीं रहा और 12 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि एक अन्य ओपनर उन्मुक्त चंद खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


शुरुआती झटकों के बाद दिल्ली को नीतिश राना ने विस्फोटक पारी खेलकर मजबूती दी। राना ने 40 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 97 रनों की लाजवाब पारी खेली लेकिन अपने शतक से 3 रन से चूक गए। उनके अलावा मिलिंद ने 58 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 ओवर में 237 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने में आंध्र की टीम लड़खड़ा गई और 19.2 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने यह मैच 111 रनों के बड़े अंतर से जीता। दिल्ली की यह दूसरी जीत है।

युवराज को नहीं मिला बल्लेबाजी का चांस, पर जीत गई टीम

Captain Gambhir Missed Again, Delhi hits 236 run in t20

मुश्ताक अली टी-20 में ग्रुप-डी के एक अन्य मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने ओडिशा को 32 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर प्रशांत गुप्ता ने 53 रनों की बड़ी पारी खेली। जबकि एकलव्य द्विवेदी ने 47 रन बनाए।

जवाब में ओडिशा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी और लक्ष्य से 32 रन दूर रह गई।

पहले मैच में हार के बाद ग्रुप-बी में पंजाब की टीम ने दूसरे मैच में जीत का स्वाद चख लिया। जम्मू-कश्मीर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। उसके 2 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। हरभजन सिंह और बलताज सिंह ने 3-3 विकेट लिए।

युवराज की जगह पंजाब की अगुवाई इस मैच में हरभजन सिंह ने की और टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। पहले मैच में नाकाम रहे युवराज को इस बार बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरना पड़ा। टीम ने 14.3 ओवर में 108 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंदीप सिंह ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed