फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Captain Dhoni Did not Practice At Ground.

धोनी भी चले कोहली की राह, अभ्यास पर नहीं दे रहे ध्यान

Thu, 14 Aug 2014 03:40 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
Captain Dhoni Did not Practice At Ground.
चौथे टेस्ट में मिली शर्मनाक हार की निराशा को भुलाकर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट से पहले बुधवार को एक बार फिर पूरे दमखम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में तीन दिन में ही मिली पारी और 54 रन की हार के बाद भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-2 से पिछड़ी हुई है। उस हार के बाद टीम इंडिया पहली बार नेट पर अभ्यास करने बुधवार को उतरी।
विज्ञापन


चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जहां अभ्यास के दौरान बिल्कुल फिट दिखे लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया।

धोनी ने पत्‍नी के साथ बिताया समय

Captain Dhoni Did not Practice At Ground.
टीम अधिकारियों के मुताबिक कप्तान धोनी 5 घंटे की बस यात्रा करके मंगलवार को लंदन पहुंचे थे। यात्रा में थकान के कारण उन्होंने परिवार के साथ आराम करना ही मुनासिब समझा।

कप्‍तान धोनी की अनुपस्थिति में कोच डंकन फ्लेचर और उपकप्तान विराट कोहली ने अभ्यास के दौरान टीम का नेतृत्व किया।

इससे पहले विराट कोहली भी सीरीज की शुरुआत में गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ ज्यादा समय बिताते रहे। इस कारण वह आलोचना के शिकार भी हुए क्योंकि सीरीज के चारों मैच में वह बुरी तरह से असफल रहे।

इशांत कर सकते हैं वापसी

Captain Dhoni Did not Practice At Ground.
अभ्यास के दौरान तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बिल्कुल फिट दिखे। इशांत ने मंगलवार को भी ओवल में जमकर अभ्यास किया था।

अंतिम एकादश में उनके खेलने को लेकर फैसला गुरुवार को धोनी के अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के दौरान किया जाएगा। इशांत लॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक 95 रन की जीत के दौरान चोटिल हो गए थे।

इस बीच, इंग्लैंड के भी सभी खिलाड़ियों ने नेट पर खूब पसीना बहाया। हालांकि अपनी नाक तुड़वा चुके स्टुअर्ट ब्रॉड ने इसमें हिस्सा नहीं लिया। वैसे टीम प्रबंधन पहले ही संकेत दे चुकी है कि स्टुअर्ट ब्रॉड पांचवें टेस्ट में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed