फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CAC to potential national selectors: What will be your call on  ms dhonis future

चयनकर्ताओं के इंटरव्यू में पूछे गए धोनी के भविष्य से जुड़े सवाल

Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
CAC to potential national selectors: What will be your call on  ms dhonis future
धोनी - फोटो : PTI

टीम इंडिया की बात हो और उसमें सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र न हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है। भारतीय क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि क्या धोनी अब नीली जर्सी में खेलते दिखेंगे या फिर मैदान से बाहर ही खेल को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन


मुंबई में जब क्रिकेट सलाहकार समिति टीम इंडिया के दो चयनकर्ताओं का चयन करने के लिए इंटरव्यू कर रही थी, तो धोनी के भविष्य को लेकर सीएसी भी उत्सुक दिखी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल की अगुआई वाली तीन सदस्यीय समिति ने नेशनल सिलेक्टर्स के पद के लिए इंटरव्यू देने आए पांचों उम्मीदवारों से पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य से जुड़ा सवाल पूछा। इन सभी से पूछा गया, 'भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में आपकी क्या राय है?' 

विज्ञापन

धोनी जुलाई में हुए आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। धोनी हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की अगुवाई करेंगे।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हां, सीएसी ने सभी से धोनी के भविष्य को लेकर एक ही प्रश्न पूछा था। साथ यह भी पूछा कि क्या वह इस खिलाड़ी को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनेंगे।' यह पता चला है कि बीसीसीआई चाहता है कि चयन समिति का धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर रुख स्पष्ट हो। सूत्र ने कहा, 'धोनी का मामला संवेदनशील और पेचीदा है इसलिए इस प्रश्न को पूछने की जरूरत थी।'

चयनकर्ता पद के लिए लगभग 40 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें से सीएसी ने लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद, राजेश चौहान, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को बुधवार को साक्षात्कर के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed