फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CABI Secretary challenge virat kohli to play a match

विराट कोहली को ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने दिया चैलेंज, कहा- दम है तो हमसे खेलो

Mon, 12 Feb 2018 08:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
CABI Secretary challenge virat kohli to play a match
टीम इंडिया - फोटो : File
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट क्रिकेट एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड इंडिया के सेक्रेटरी जॉन डेविड ने चुनौती दी है कि एक मैच उनकी और कोहली की टीम के बीच होना चाहिए। डेविड ने कहा कि कोहली की टीम आंखों पर पट्टी बांधकर हमारे टीम से एक मुकाबला कर ले। 
विज्ञापन


डेविड ने कहा कि इस चैलेंज के पीछे मेरा मकसद यह है कि देश को पता चलना चाहिए कि उनकी टीम जो क्रिकेट खेलती है, वह कितना मुश्किल है। ब्लाइंड क्रिेकेटरों को देश में वो सम्मान नहीं मिला है, जो मुख्यधारा के खिलाड़ियों को मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दोनों के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर प्रकाशित किया जाना चाहिए। मैं बता दूं इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम सर्वश्रेष्ठ है। 
 

नहीं मिला इस टीम को उनका हक

CABI Secretary challenge virat kohli to play a match
इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम - फोटो : File
डेविड ने कहा कि इस टीम ने 2014 और 2018 में वर्ल्ड कप जीता और साथ ही दो बार टी 20 वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है। इसके अलावा दो बार एशिया कप भी जीती है। लेकिन दुर्भायवश इतनी सफलता के बावजूद भी खिलाड़ियों को देश में कोई नहीं जानता है। उन्हें उतना मान-सम्मान नहीं मिला, जिसके ये हकदार हैं। 

 

कई खिलाड़ी नहीं चलता पाते हैं अपने घर का खर्च

CABI Secretary challenge virat kohli to play a match
भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम - फोटो : File
खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति भी खराब है, कुछ खिलाड़ी तो बेरोजगार हैं और क्रिकेट से उन्हें इतना पैसा नहीं मिल रहा है कि वह अपना घर चला सकें।  इस परेशानी के चलते जॉन डेविड ने बीसीसीआई को सुझाव दिया है कि इन खिलाड़ियों को आर्थिक स्थिरता प्रदान करना आवश्यक है। सीएबीआई के सेक्रेटरी जॉन डेविड ने खिलाड़ियों को आधारभूत सुविधा प्रदान करने की भी मांग की।

 
विज्ञापन

शास्त्री, जडेजा और रोहित शर्मा खेल चुके हैं ब्लाइंड क्रिकेट

CABI Secretary challenge virat kohli to play a match
रवि शास्त्री - फोटो : File
2015 में भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जब आंखों पर पट्टी लगा कर गेंदबाजी की थी और उनका कहना था कि अगर में एक पल के लिए भी अपनी आंखे बंद कर लू तो मुझे नहीं पता चलेगा कि मैं कहा हूं, यह इतना आसान नहीं है जितना यह दिखता है। वहीं, एक डेमो मैच में रवींद्र जडेजा गेंद को ढूंढते ढूंढते रेंगने लगे और रोहित शर्मा भी खेलने में संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed