{"_id":"5f3965278ebc3e3d027e2ac2","slug":"cab-writes-to-bcci-expresses-willingness-to-host-england-during-their-bilateral-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब ने BCCI से इंग्लैंड की मेजबानी करने की जताई इच्छा, करना चाहता है नुकसान की भरपाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैब ने BCCI से इंग्लैंड की मेजबानी करने की जताई इच्छा, करना चाहता है नुकसान की भरपाई
Sun, 16 Aug 2020 10:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से क्रिकेट श्रृंखलाओं का आयोजन शुरू हो चुका है। इस दिशा में फिलहाल भारत ने कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन धीरे-धीरे यहां भी तैयारियां होने लगी हैं। शायद यही कारण है कि बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने रविवार को बीसीसीआई से इंग्लैंड मैच की मेजबानी की मांग की है। डालमिया ने कहा कैब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखेगा कि दक्षिण अफ्रीका वनडे रद्द होने की भरपायी करते हुए उसे अगले साल इंग्लैंड के दौरे के दौरान एक मैच की मेजबानी सौंपी जाए।
विज्ञापन
बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी थी जिससे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में 15 मार्च और कोलकाता में 18 मार्च का वनडे मैच भी रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन
डालमिया ने पीटीआई से कहा, ‘हम बीसीसीआई से अनुरोध करेंगे कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला की योजना इस तरह से बनाये कि दो संघों को इन दो स्थगित मैचों की भरपायी का मौका मिल जाए।’ उन्होंने कहा, ‘हम चाहेंगे कि बीसीसीआई इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से चर्चा करे क्योंकि उनकी टीम 2021 के शुरू में भारत का दौरा करेगी, यह हमारी अगली घरेलू श्रृंखला होगी।’ डालमिया ने आगे कहा कि कैब अलग से लिखेगा और दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के रद्द होने से हुए नुकसान की भरपायी का अनुरोध करेगा।
विज्ञापन
अगली घरेलू श्रृंखला जनवरी से मार्च 2021 तक है जब इंग्लैंड पूर्ण दौरे के लिए आएगा। इंग्लैंड का तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों का सीमित ओवरों का दौरा इस साल सितंबर से अक्टूबर तक होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया।